चिराग से हाथ मिलाने पर तेजस्वी यादव ने कहा- मिलने पर हैलो-हाय हो जाता है

पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के दो प्रमुख घटक दल जेडीयू और लोजपा में आर-पार की लड़ाई दिख रही है। ऐसे में राजनीतिक विशलेषक इस बात की कयास लगा रहे हैं कि चिराग पासवान की पार्टी राजद के साथ जा सकती है। वहीं जब इस मुद्दे को लेकर सवाल किया गया तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा अभी ऐसी कोई बात नहीं है।

Recommended Video

      Bihar Assembly Elections 2020: Chirag Paswan को लेकर क्या बोले Tejashwi Yadav ? | वनइंडिया हिंदी
      tejashwi yadav statement on chirag paswan ljp

      तेजस्वी ने कहा कि हां हम लोग जब कहीं मिलते हैं तो हाय-हेलो हो जाया करता है। साथ ही तेजस्वी ने यह भी कहा कि अगर आगे ऐसी कोई बात होगी तो सबके सामने होगी। बता दें कि एनडीए में जदयू से नाराज चल रहे चिराग पासवान और उनकी पार्टी लोजपा को लगातार ऑफर्स मिल रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि लोजपा बिहार विधानसभा चुनाव में खुद को एनडीए से अलग कर सकती है।

      वहीं सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ तेजस्वी ने जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश कुमार ने ठगा नहीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी सहूलियत के साथ सियासत करते हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने उम्मीद जताई है कि 11 सितंबर को होने वाली सुनवाई में पिता लालू प्रसाद यादव को जमानत मिल सकती है।

      तेजस्वी यादव ने अपनी उम्मीदों पर जोर देते हुए कहा कि इसी मामले में अन्य लोगों को हाफ सनेट्स पूरा होने के चलते न्यायालय से जमानत मिल चुका है। इसीलिए हम लोगों को भी उम्मीद है कि पिता लालू यादव को भी इस बार जमानत मिल जाएगा।

      नीतीश सरकार के खिलाफ हर मुद्दे पर तेजस्वी यादव मोर्चा खोले हुए हैं। चुनावी मौसम में तेजस्वी ने बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर लोगों से अपील की है कि बेरोजगारी और सरकारी संस्थाओं के निजीकरण के विरुद्ध प्रदेश की जनता बुधवार यानी 9 सितंबर को 9 बजे रात में 9 मिनट तक के लिए घर की सभी लाइटें बंद कर एक दीया, लालटेन या मोमबत्ती जलाएं। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंगलवार की रात 9 बजे फेसबुक लाइव के जरिये यह संदेश दिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+