तेजस्वी यादव ने शुरू की जनादेश अपमान यात्रा, निशाने पर नीतीश की अंतरात्मा

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जानदेश यात्रा शुरू कर दी है। पूर्वी चंपारण की धरती से शुरू हुई जनादेश तापमान यात्रा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे के साथ साथ दर्जनों विधायक और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लोगों से मिल रहे हैं और नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए उनकी अंतरात्मा की आवाज को चैलेंज कर रहे हैं। तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के साथ-साथ राजद के कई वरिष्ठ नेता भी इस यात्रा में शामिल है। तस्वीरों में देखिए ये यात्रा-

गांधी मैदान से की शुरूआत

गांधी मैदान से की शुरूआत

कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले मोतिहारी के गांधी मैदान स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शुरु की गई। इस यात्रा में जाने से पहले तेजस्वी यादव को लोगों का अपार समर्थन मिला। हजारों की संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए।

बिहार की जनता आक्रोशित

बिहार की जनता आक्रोशित

इस यात्रा में नीतीश कुमार को निशाने पर लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने अब तक जो यात्रा किया है इससे यह लग रहा है कि बिहार की जनता आक्रोशित है।

'जनता के बीच आएं नीतीश'

'जनता के बीच आएं नीतीश'

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर नीतीश कुमार में हिम्मत है तो वह जनता के बीच इस महीने जा कर देख ले उनके अंतरात्मा के दर्शन हो जाएंगे।

'ये नीतीश की ठगी जनता है'

'ये नीतीश की ठगी जनता है'

तेजस्वी ने कहा कि ये बुलाई गई नहीं नीतीश कुमार द्वारा ठगी गई जनता है। इसी जनता द्वारा दिए गए अपार जनादेश पर नीतीश कुमार ने डाका डलवा दिया। ये लोग जगह-जगह हमारा मनोबल और हौसला बढ़ाने आए है। बिहार की न्यायप्रिय जनता में आक्रोश है। दिन-दहाड़े नीतीश कुमार ने जनादेश की डकैती की है। जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

जनता को किया संबोधित

जनता को किया संबोधित

तेजस्वी यादव ने इस रैली के दौरान शिवहर, मोतिहारी और सीतामढ़ी में जनता को संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+