बिहारः मां की गोद में बीमार बच्चा और पिता के पास ऑक्सीजन सिलेंडर, तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो
पटना। बिहार की स्वास्थ्य सेवाएं एक बार फिर से सवालों के घेरे में है। वहीं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक वीडियो शेयर कर अव्यवस्थाओं को उजागर किया है। शेयर किये गए इस वीडियो में एक मां अपने बच्चे को गोद में लिये हुए है, वहीं बच्चे का पिता आगे-आगे ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर जा चल रहा है। तेजस्वी यादव ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि सवाल मत पूछना, नहीं तो जंगलराज आ जाएगा।
Recommended Video

बता दें कि पिछले कई दिनों से बिहार में कोरोना तेजी से फैल रहा है। ऐसे में विपक्ष लगातार सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि यह बिहार है, माँ की गोद में बीमार बच्चा है, पिता ऑक्सीजन सिलेंडर खींच रहा है और ऐसे नीतीश-बीजेपी की पार्टी हो रही है। 16 साल से श्श्श्श..सवाल मत पूछना नहीं तो जंगलराज आ जाएगा। यहाँ गोली से भी मरते है और बिना गोली भी..इसलिए चुपचाप मरते जाना है अन्यथा जंगलराज आ जाएगा। का समझे बाबू?
यह बिहार है
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 5, 2021
माँ की गोद में बीमार बच्चा है
पिता ऑक्सीजन सिलेंडर खींच रहा है
और ऐसे नीतीश-बीजेपी की पार्टी हो रही है। 16 साल से
श्श्श्श..सवाल मत पूछना नहीं तो जंगलराज आ जाएगा
यहाँ गोली से भी मरते है और बिना गोली भी..इसलिए चुपचाप मरते जाना है अन्यथा जंगलराज आ जाएगा। का समझे बाबू? pic.twitter.com/DqCYARsL0T
वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के के एसकेएमसीएच में रविवार की देर रात को चमकी बुखार से एक बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने पीआईसीयू वार्ड में जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों के आने के बाद ही आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
परिजनों का आरोप है कि इलाज के अभाव में बच्चे ने दम तोड़ दिया। हंगामा के दौरान बच्चे की मां बार-बार बेहोश होती रही, अस्पताल कर्मियों ने उसे बाहर निकाल दिया। मृतक की पहचान कांटी गोसाईटोला के कमलेश सहनी के पुत्र नंदन कुमार (10 साल) के रूप में की गई है।












Click it and Unblock the Notifications