कभी समर्थकों के साथ झरने में नहाकर कोरोना का उड़ाया था मजाक, अब रिपोर्ट आई पॉजिटिव
पटना। राष्ट्रीय जनता दल ( आरजेडी ) के काराकाट से विधायक संजय सिंह यादव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विधायक संजय सिंह उस वक्त चर्चा में आए ते जब कोरोना वायरस का मजाक उड़ाते हुए तिलौथू की कैमूर पहाड़ी की तलहटी में अपने समर्थकों के साथ आए और पूजा-अर्चना कर झरने में पानी-पानी डांस किया था। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव संजय सिंह के पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुल को आइसोलेट कर लिया है।

बता दें कि विधायक संजय सिंह यादव 40 गाड़ियों के काफिले के साथ तुतला भवानी धाम पहुंचे और दर्शन के बाद वाटरफॉल में समर्थकों के साथ पानी में नहाया भी था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में 100 से ज्यादा लोग नहाते हुए दिख रहे थे। वाटरफॉल में स्नान के बाद उन्होंने कहा था कि कोरोना को भगाने की मन्नत के लिए वह तुतला भवानी धाम आए थे।

इस वीडियो के वायरल होने से दो दिन पहले काराकटा के पूर्व विधायक राजेश्वर राज भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। काराकाट के विधायक संजय सिंह यादव की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद भी इसी तरह के डर से बहुत लोग घिरे हुए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक और उनके कई समर्थकों की जांच हुई थी। लेकिन तब वह पॉजिटिव नहीं आए थे।
उसके बाद से लगातार विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर राज्य के तमाम विधायकों समेत ज्यादातर संभावितों का पटना आना-जाना हो रहा था। संजय भी उस दौड़ में शामिल थे, इसलिए कैमूर से पटना तक उनके संपर्क में आए लोगों को अब कोरोना जांच करानी पड़ सकती है। काराकाट विधायक की रिपोर्ट से राजद की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि कई नेताओं के साथ विधायक संजय सिंह यादव भी अपना टिकट पक्का करने के लिए दौड़ लगा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications