बिहार न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

'भाजपा शासित राज्यों में क्या वहां के मुख्यमंत्री रेप कर रहे हैं?' बेगुसराय को लेकर गिरिराज पर भड़के तेजस्वी

Google Oneindia News

पटना, 15 सितंबर। बिहार के बेगुसराय में जिस तरह से दो बाइक सवारों ने लोगों पर अंधाधुंध गोली चलाई और कई लोगों को घायल कर दिया, जबकि एक व्यक्ति की गोलीबारी में मौत हो गई। इस घटना के बाद से बिहार सरकार सवालों के घेरे में है। विपक्ष बिहार में एक बार फिर से जंगलराज की वापसी का आरोप लगा रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुसलमानों को गोली मार दी जाए तो नीतीश बाबू को दर्द होता है। जिसपर तेजस्वी यादव ने तीखा हमला किया है।

Recommended Video

Begusarai Firing: Giriraj Singh के बयान पर Tejashwi Yadav का पलटवार | वनइंडिया हिंदी | *Politics
tejashwi

इसे भी पढ़ें- BJP के स्टिंग पर मनीष सिसोदिया बोले- सोमवार तक अरेस्ट करें या PM माफी मांगे, केजरीवाल ने कहा- वाह मनीष!इसे भी पढ़ें- BJP के स्टिंग पर मनीष सिसोदिया बोले- सोमवार तक अरेस्ट करें या PM माफी मांगे, केजरीवाल ने कहा- वाह मनीष!

विपक्ष पर हमला करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोग बेगुसराय की घटना को दूसरा रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। यहां पर जनता का राज है। भाजपा का पूरा नाम बड़का झूठा पार्टी है। वो कभी भी वो नहीं करते हैं जो कहते हैं, ये लोगों को बांटने, समाज में जहर घोलने का काम करते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि आखिर किस आधार पर भाजपा हमपर कानून-व्यवस्था का सवाल खड़ा कर रही है। उत्तर प्रदेश में हर रोज कई अपराध होते हैं, क्या वहां पर राम राज है। इन लोगों को इस तरह से बयान से बचना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर भाजपा शासित राज्यों में अपराध हो रहा है तो क्या वहां के मुख्यमंत्री अपराध कर रहे हैं, अगर वहां रेप हो रहा है तो क्या वहां के मुख्यमंत्री रेप कर रहे हैं। यह गलत बात है। गंदा बयान है। बता दें कि गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके कहा था कि जंगलराज में मुसलमानों को गोली मार दी जाए तो नीतीश बाबू को दर्द होता है। सत्ता में बैठे धृतराष्ट्र को आम बिहारियों की जान की चिंता नहीं है।

बता दें कि बेगूसराय में गोलीबारी करने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए डीआईजी ने 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। डीजीआई सत्यवीर सिंह ने कहा कि जो भी अपराधियों की गिरफ्तारी में हमारी मदद करेगा उसे सरकार की ओर से इनाम दिया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि मंगलवार को बेगूसराय में बाइक सवार अपराधियों ने खुलेआम शूटआउट किया। घटना में चंदन कुमार नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं इस घटना पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह कहीं ना कहीं से एक तरह की साजिश है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने यहां रहने वाले लोगों की जाति और धर्म को बता दिया।

Comments
English summary
Tejashwi Yadav hits back on BJP over Begusarai incident.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X