बिहार का तो मुख्‍यमंत्री ही बिक गया... कर्नाटक में तेजस्‍वी को आई शर्म

पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कर्नाटक में अपने साथ हुए एक वाकये के बारे में बताते हुए लिखा है कि उन्हें उस वक्त बिहारी होने पर शर्म आई। कर्नाटक में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे तेजस्वी के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें बिहारी होने पर शर्म आने लगी। उन्होंने खुद इस बारे में ट्विटर पर जानकारी दी है।

 Tejashwi Yadav felt ashamed being a Bihari at Kumaraswamys swearing-in. But why?

तेजस्वी ने ट्विटर पर लिखा है कि "दो दिन पहले एचडी कुमारस्वामी जी के शपथग्रहण समारोह में बैंगलोर गया तो वहाँ के लोग कहने लगे कि भाजपाईयों की बोली में हमारे कर्नाटक का एक विधायक भी नहीं बिका लेकिन आपके बिहार में तो मुख्यमंत्री ही बिक गया। मैं निशब्द था।एक पॉलिटिशियन नहीं बल्कि बिहारी होने के नाते यह सुन बुरा लगा।"

तेजस्वी ने इस बहाने नीतीश कुमार पर हमला बोला। तेजस्वी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए नेताओं ने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि आखिर कैसे नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ गठबंधन करके फिर से सरकार बना ली?

उनके मुताबिक चूकी पिछले साल नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली, इसलिए उन्हें बिहारी होने पर शर्म आ रही है। हलांकि तेजस्वी के इस ट्वीट पर जेडीयू ने भी पलटवार किया है। जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि उनके पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री रहने के दौरान राज्य में लूटने के अलावा और कोई काम ही नहीं किया, यहां तक की गाय, भैंस का चारा तक खा गए। तब तेजस्वी यादव को शर्म क्यों नहीं आई?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+