बिहारः कृषि बिल के विरोध में सड़क पर समर्थकों के साथ तेजस्वी यादव ने चलाया ट्रैक्टर

पटना। नये कृषि बिल को लेकर देश के सभी हिस्सों में विपक्ष और किसान संगठनों के विरोध का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा बिहार में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन को अलग-अलग राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया है। कृषि बिल के विरोध में महागठबंधन में शामिल सभी दल सड़क पर उतर रहे हैं।

Recommended Video

    बिहारः कृषि बिल के विरोध में सड़क पर समर्थकों के साथ तेजस्वी यादव ने चलाया ट्रैक्टर
     tejashwi yadav drive tractor during protest against new agriculture bill

    तेजस्वी यादव ने नए कृषि बिल के विरोध में समर्थकों के साथ सड़क पर ट्रैक्टर चलाया। इस दौरान सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें। तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए सरकार लगातार गरीब और किसान विरोधी फैसले ले रही है। केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार को संख्या बल का इतना गुमान है कि बगैर किसानों, उनके संगठन और राज्य सरकार से राय-मशवरा किये कृषि क्षेत्र का भी निजीकरण, ठेका प्रथा और कॉर्पोरेटीकरण कर रही है।

    वहीं बेरोजगारी और किसान विरोधी बिल के खिलाफ पप्पू यादव की पार्टी जाप द्वारा बिहार बंद के दौरान हाजीपुर में जाप कार्यकर्ताओं ने जढुआ चेक पोस्ट के पास NH 19 पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया है, जिस कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। फिर इसके चले उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार जाने वाली लाइफ लाइन NH 19 पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

    दरअसल किसानों के हक की आवाज बुलंद करने के लिए पप्पू यादव ने आज बिहार बन्द की घोषणा की हुई थी जिस के बाद आज अहले सुबह में ही जाप कार्यकर्ताओं ने जढुआ चेक पोस्ट के पास पहुच कर NH 19 को महात्मा गांधी सेतु को आगजनी कर जाम कर दिया है।कृषि बिलों के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है. आज इस बिल के खिलाफ किसान कर्फ्यू कर देश भर में चक्का जाम किया जाएगा तो वहीं पटना समेत पूरे बिहार में भी इस बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+