मजदूरों की हत्या के लिए तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कहा- इंटिलजेंस और सिक्योरिटी फेल है

पटना। कुलगाम में बीते रविवार को बिहार के दो मजदूरों की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को आड़े हाथों ले लिया है। लगातार ट्वीट कर उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है और मजदूरों की मौत के लिए राज्य सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया है।

tejashwi yadav did tweets against nitish government for murder of labours

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा आज फिर बिहार के दो श्रमवीरों को मौत के घाट उतारने की दुखद खबर सुन मर्माहत हूँ। यह डबल इंजन सरकार की इंटेलिजेंस व सिक्योरिटी फ़ेल्योर है। नीतीश जी की गलत नीतियों की वजह से रोज़ी-रोटी के लिए पलायन करने वाले श्रमिकों को अब जान से हाथ धोना पड़ रहा है।

इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बिहारवासियों की नृशंस हत्या के दोषी नीतीश कुमार और उनकी निकम्मी सरकार भी है। अगर एनडीए सरकार ने विगत 16 साल से किए जा रहे 'सुशासन' के दावे के अनुरूप सचमुच रोजगार सृजन पर गम्भीरता से कुछ भी किया होता तो करोड़ों बिहारवासियों को हर वर्ष पलायन और मरने के लिए विवश नहीं होना पड़ता।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि डबल इंजन सरकार की डबल मार। "बिहार में नौकरी-रोजगार देंगे नहीं। बाहर जाओगे तो मार दिए जाओगे। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एक बिहारी की जान की क़ीमत 2 लाख रुपए लगा कर बिना कोई संवेदना प्रकट किए फिर सुषुप्त अवस्था में चले जाएँगे।

वहीं सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने जम्मू-कश्मीर के एलजी से बात की है और हालिया हत्याओं पर चिंता जताई है। यह साफ है कि कुछ लोग जम्मू-कश्मीर में काम करने गए लोगों को निशाना बना रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर में प्रवासियों की सुरक्षा के लिए उपाय किए जाएंगे।

वहीं इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों ले लिया। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर के हालात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से नहीं संभल रहे हैं तो उसकी जिम्मेदारी बिहारियों को दे दें, 15 दिन में बिहारी जम्मू-कश्मीर के हालात को सुधार देंगे। बता दें कि कुलगाम में हुए मजदूरों की हत्या के बाद से सियासी हलचल शुरू हो गई है। बिहार के नेता मामले को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+