बिहारः महंगाई को लेकर सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता, तेजस्वी यादव ने कहा- जनता त्रस्त है

पटना। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव के ऐलान के बाद बढ़ती महंगाई को लेकर सोमवार को राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान राजधानी पटना में कार्यकर्ता टमटम और तांगे के साथ सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेतहाशा महंगाई के खिलाफ बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग सड़क से सदन तक प्रदर्शन कर रहे हैं। आज से पार्लियामेंट का सत्र शुरू हुआ है। राजद पार्लियामेंट में भी महंगाई का विरोध कर रही है।

Recommended Video

      Inflation के खिलाफ सड़क पर उतरा RJD, Tejashwi Yadav ने PM Modi पर यूं कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
      tejashwi yadav did protest with party workers

      इसके अलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि हर चीज मंहगी हो गई है और लोग त्रस्त हैं। इसके अलावा तेजस्वी ने जनता के दरबार कार्यक्रम पर भी सवाल उठाया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग नौटंकी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का दरबार तो जनता के लिये सदैव खुला होना चाहिये। तेजस्वी ने कहा कि पीड़ित अब CM तक अपनी परेशनी पहुचाने के लिये रजिस्ट्रेशन करवायेंगे और रजिस्ट्रेशन करवाकर अपनी गुहार मुख्यमंत्री से लगायेंगे क्या, ये कहां से उचित है।

      वही तेजस्वी ने बेतिया के शराबकांड को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि ये कैसी शराबबंदी है, जहां लोग शराब का सेवन कर रहे हैं और जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत हो रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग भी अब तो शराब पीते नजर आ रहे हैं। महंगाई के खिलाफ आरजेडी का सोमवार को पूरे बिहार में प्रदर्शन हो रहा है। बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में आरजेडी का प्रदर्शन होना है तो वहीं पटना में आरजेडी कार्यालय से मार्च निकलेगा जिसमें खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। पटना में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+