तेजस्वी यादव ने शराबबंदी को लेकर मंत्री रामसूरत राय को प्रेस कांफ्रेंस कर घेरा

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश कैबिनेट में मंत्री रामसूरत राय को घेरा। राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी ने सीधे राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय को लपेटा। उन्होंने कहा कि जिस स्कूल परिसर में शराब की बोतल मिली वो इनके भाई के नाम से है। शराब बिकवाने में मंत्री की भूमिका है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि कैबिनेट में 64 फीसदी दागी मंत्री हैं।

Recommended Video

    Tejashwi Yadav ने Nitish Kumar को कहा- शराब माफिया, मंत्री को बर्खास्त करने की मांग | वनइंडिया हिंदी
    tejashwi yadav did press conferrence for minister ram surat rai

    सबसे बड़े शराब माफिया तो खुद वो हैं
    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीधे मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अगर सबसे बड़ा शराब माफिया कोई है है तो वो हैं नीतीश कुमार। क्यों कि उनके संरक्षण में शराब का धंधा फल-फूल रहा। अब तो इस धंधे में मंत्री और परिवार वाले शामिल हैं। हम मांग करते हैं कि मंत्री रामसूरत राय को बर्खास्त किया जाये। तेजस्वी ने कहा कि मंत्री सबूत के साथ जवाब दें। अगर उनके भाई और परिवार के लोग इसमें शामिल हैं तो और क्या सबूत चाहिए। सवाल तो बनता है न जब शराब मिलने के मामले में उनके भाई पर केस दर्ज होता हो।

    रामसूरत राय हमको क्या चैलेंज देंगे-तेजस्वी
    उन्होंने कहा कि रामसूरत राय हमको क्या चैलेंज करेंगे? वो बतायें कि जमीन उनकी है कि नहीं,उनके भाई पर केस दर्ज हुआ है कि नहीं,वो विद्यालय के संस्थापक हैं कि नहीं? मंत्री रामसूरत राय पहले इस पर बतायें। बता दें, मंत्री रामसूरत राय ने तेजस्वी यादव के इस आरोप पर साफ-साफ कहा था कि हम तेजस्वी यादव को चैलेंज देते हैं कि वो आरोप को साबित करें। हम राजनीति से सन्यास ले लेंगे। आगे मंत्री ने कहा था कि शायद नेता प्रतिपक्ष को मेरे बाते में पता नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+