किन्नर से नहीं मिले तेजस्वी तो बताया घमंडी, कहा- दिल के टुकड़े-टुकड़े कर मुस्कुरा के चल दिये
दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में अपनी समस्याओं को लेकर एक किन्नर बेहद उम्मीद से बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने पहुंची थी। लेकिन तेजस्वी यादव की बेरुखी ने उसकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दरअसल, जैसे ही तेजस्वी यादव का काफिला अपने लाव-लश्कर के साथ होटल से निकला किन्नर ने तेजस्वी यादव के काफिल को रोक दिया। किन्नर तेजस्वी यादव के गाड़ी के सामने खड़ी हो गई और उनसे मिलने की जिद्द करने लगी। लेकिन राजद कार्यकर्ताओं ने उन्हें धक्का मार कर अलग कर दिया।

हालांकि इस दौरान किन्नर के हाथों में बख्शीश के तौर पर दो सौ रुपये का नोट थमा दिया। वहीं तेजस्वी यादव अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे मंद-मंद मुस्कुराते हुए नजर आए। उन्होंने किन्नर से मिलने की जरूरत भी नहीं समझी। इस बात से नाराज किन्नर चंपा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे लोग मांग कर अपना भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में हम अपनी समस्या तेजस्वी यादव के पास रखने आए थे। उनको आशीर्वाद देने आए थे। लेकिन उनसे न मुलाकात हुई न कोई बात हुई। चंपा किन्नर ने तेजस्वी यादव को घमंडी बताते हुए कहा कि उनके लिए माला लाये वह भी नहीं लिया और गाड़ी पर फेंक दिया।
इसके अलावा चंपा ने बताया कि बड़ी दूर से बड़ी उम्मीद के साथ आये थे आशीर्वाद देने ताकि यह सीएम बने। इनके घर खुशियों की बौछार हो लेकिन मुझे दो सौ रुपये देकर निकल गए। गुस्से भरे लहजे में चंपा किन्नर ने कहा कि आज के जमाने में तो दो सौ कुत्ते-बिल्ली भी नहीं लेती।
अपनी नाराजगी जताते हुए चंपा किन्नर ने गीत गुनगुना कर कहा दिल के टुकड़े-टुकड़े कर मुस्कुरा के चल दिये। तेजस्वी से मुलाकात नहीं होने के कारण किन्नर चंपा पहले तो तेजस्वी यादव को खूब खरी-खोटी सुनाई, लेकिन बाद में तेजस्वी यादव को आशीर्वाद भी दिया












Click it and Unblock the Notifications