'डरपोक और हिंसक लोग हैं', तेजस्वी यादव ने गोडसे को बताया BJP का पूर्वज, अपराधियों को बचाने का आरोप

बिहार में इंडिया गठबंधन की तरफ से वोटर अधिकार यात्रा के बीच सियासत इन दिनों खूब गरमाई हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और उनकी मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद अब बीजेपी और कांग्रेस के बीच सड़क से सोशल मीडिया तक फैल चुका है।

पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुई झड़प के बाद अब इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी कूद पड़े हैं। उन्होंने बीजेपी को 'हिंसक और डरपोक' बताते हुए कहा कि इनके पूर्वज नाथूराम गोडसे थे, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी।

Tejashwi Yadav

कहां से हुई विवाद की शुरुआत?
दरभंगा में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा नाम के युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस बयान के बाद बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया और पूरे बिहार में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पटना में बवाल
पटना और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, जिसके बाद झड़प हो गई। एएनआई के वीडियो में कार्यकर्ता पार्टी के झंडों से एक-दूसरे को पीटते और कांग्रेस दफ्तर में घुसते दिखाई दिए। दोनों दल एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते रहे। दरभंगा पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया।

तेजस्वी यादव का BJP और NDA पर हमला
जब आरजेडी नेता और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस पूरे विवाद और कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुई हिंसा पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बीजेपी को सीधे तौर पर निशाने पर लिया।

तेजस्वी ने कहा कि, 'गोडसे इनके पूर्वज थे, जिसने गांधी जी को गोली मारी थी। ये लोग शुरू से ही डरपोक और हिंसक रहे हैं। जिस पार्टी में रेपिस्ट और अपराधी भरे हों, वहां ऐसे ही काम होंगे। भाजपा और एनडीए अपराधियों को बचाने के लिए नए-नए कानून लाते हैं, ताकि उन्हें जेल से बाहर निकाला जा सके। देश की जनता इनके असली चरित्र को समझ चुकी है।'

कौन है मोहम्मद रिजवी?
दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला मोहम्मद रिजवी पेशे से पंक्चर मैकेनिक और ड्राइवर है। उसके पिता मोहम्मद अनीस की पोठिया गाछी में पंक्चर की दुकान है, वहीं रिजवी खुद रधिया कुटी गांव के चौक पर पंक्चर बनाने और बाइक की छोटी-मोटी मरम्मत का काम करता है। जानकारी के मुताबिक, रिजवी पहले भी दरभंगा में हुए एनआरसी विरोधी आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल रहा थाा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+