तेजस्वी यादव के सवाल पर भड़कीं BJP विधायक श्रेयसी सिंह, कहा- आप चिंता मत कीजिए

पटना। बिहार विधानसभा में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह के बीच नोकझोंक देखने को मिली। राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति में हमारी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है, जनता की आवाज हम उठा रहे हैं। श्रेयसी यहां बैठी हैं वो बताएं बिहार में कोई शूटिंग रेंज है? तेजस्वी ने कहा कि क्या आज कि जरूरत नहीं कि बिहार की बेटियां देश-विदेश में नाम रोशन करें लेकिन राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के ऊपर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

tejashwi yadav and bjp mla shreyasi singh debate in bihar assembly

तेजस्वी यादव के सवाल पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने तेजस्वी यादव को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि खेल और निशानेबाज की चिंता आप मत कीजिए। सरकार इस पर काम कर रही है। सरकार खिलाड़ियों को लेकर गंभीर है। राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बन रहा है। खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण संस्थान भी खोलने पर इस बजट में चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि कला संस्कृति और खेल मंत्री आलोक रंजन से हमने खिलाड़ियों और शूटिंग रेंज भी बनवाने की बात कही है। मंत्री ने पूरा करने का आश्वासन दिया है।

वहीं श्रेयसी के जवाब पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आप स्कूल में मेरी बैचमेट रह चुकी हैं लेकिन यह मसला श्रेयसी और तेजस्वी का नहीं बल्कि बिहार की जनता का है। आज जनता परेशान है। भले आप सरकार को यहां बचा रही हैं लेकिन सच्चाई क्या है ये आप भी अच्छी तरह जानती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+