'Tej Pratap की बेदखली लालू का ड्रामा', बहू Aishwarya बोली- 'सब मिले हैं, बेटे की गलती छुपाने में लगे रहते हैं'
Tej Pratap Yadav Wife Aishwarya Big Statement: बिहार चुनाव का मौसम और लालू यादव का परिवार-जब भी ये दो चीजें साथ आती हैं, सुर्खियां बनती हैं। लेकिन इस बार जो हुआ, उसने सियासत से ज्यादा पारिवारिक महाभारत का रूप ले लिया है। वजह है- लालू के सबसे बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के एक पोस्ट से उनके चरित्र और लव ट्रैंगल जैसी छवि उजागर होना।
हालांकि, सोशल में सबकुछ सामने आते ही, RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जब अपने बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर करने का एलान किया। इससे पूरे देश में हलचल मच गई। लेकिन, असली ट्विस्ट तो तब आया, जब तेज की पत्नी ऐश्वर्या राय मीडिया के सामने आईं और पूरे ड्रामे की परतें खोलकर रख दीं। आइए जानते हैं क्या-क्या कहा?

ऐश्वर्या ने क्या कहा?
मीडिया पर चल रहे लालू के खानदान का ड्रामा का भंडाफोड़ करने के लिए ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। साफ शब्दों में बोलीं-'लालू परिवार की सच्चाई अब सबके सामने है। ये सब मिले हुए हैं। बेदखली सिर्फ दिखावा है, ताकि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। ये सब मिले हुए हैं। परिवार से निकालने की बात सिर्फ ड्रामा है। अब वो जवाब दें, हम तो कोर्ट में लड़ ही रहे हैं।
और यही नहीं, उन्होंने तलाक केस को लेकर भी सवाल उठाए। 'लड़की की इज्जत उछालना सबसे आसान है। अपने बेटे की गलती छुपाने में लगे रहते हैं। लेकिन मेरा सामाजिक न्याय कब होगा? लालू जी बताएं कि बहू के हक की लड़ाई कब लड़ेंगे?'

तेज प्रताप का सोशल मीडिया पोस्ट और मामा साधु यादव का हमला
तेज प्रताप के हालिया पोस्ट ने इस पूरे मामले को और गर्मा दिया। पोस्ट के बाद उनके मामा साधु यादव ने भी खुलकर उनके 'रासलीला मिजाज' पर निशाना साधा। अनुष्का राव से कथित रिलेशन और फिर 'निशू सिन्हा' नाम का नया ट्विस्ट इस ट्रायंगल को चौकोर बना गया।

सियासत का तड़का भी कम नहीं
JDU के नेता नीरज कुमार ने सीधा सवाल उठाया- 'लालू जी को अब बताना चाहिए कि उनकी बहू ऐश्वर्या को इंसाफ कब मिलेगा?' वहीं जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर कहा, 'एक लड़की की ज़िंदगी बर्बाद करने का हक किसने दिया? ऐश्वर्या राय ही नहीं, अनुष्का यादव को भी सताया जा सकता है। लालू परिवार जवाब दे।'
शादी जो 6 महीने भी नहीं टिक पाई
आपको बता दें कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। लेकिन, नवंबर तक सब कुछ टूट चुका था। ऐश्वर्या रोते हुए ससुराल से बाहर निकलीं और मीडिया में आरोप लगाए कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। तब से लेकर अब तक तलाक का केस चल रहा है। चर्चा ये भी है कि ऐश्वर्या के पक्ष ने 10 करोड़ रुपये एलिमनी की बात रखी है, जिसे तेज प्रताप ने मानने से इनकार कर दिया।

तो अब क्या?
अब जब तेज प्रताप को पार्टी से बाहर किया गया है, तो सवाल उठता है-क्या ये पारिवारिक दबाव का नतीजा है या पब्लिक इमेज बचाने की कोशिश? और सबसे बड़ा सवाल-क्या ऐश्वर्या को उनका 'सामाजिक न्याय' मिलेगा या ये मामला भी सियासत की शोर में खो जाएगा?












Click it and Unblock the Notifications