Bihar News: 'देखिए, ऐसे भागा चोर'! तेज प्रताप यादव ने घर में कराया चोरी का Crime Scene रिक्रिएट, वीडियो वायरल
Tej Pratap Yadav Theft Case: बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनके सरकारी आवास में हुई लाखों रुपये की चोरी है। लेकिन इस मामले में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उस वीडियो ने खींचा, जिसमें तेज प्रताप ने खुद पूरी चोरी का सीन रीक्रिएट कराया।
उन्होंने अपने ही एक समर्थक को डमी चोर बनाया और कैमरे के सामने बताया कि चोर कैसे घर में घुसा और कैसे भाग निकला। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

समर्थक बना 'चोर', तेज प्रताप ने की लाइव कमेंट्री
43 सेकंड के वीडियो में तेज प्रताप यादव खुद कैमरे के सामने पूरी घटना समझाते नजर आते हैं। उनका एक समर्थक चोर की भूमिका निभाता है, जो तेजी से भागते हुए बंगले की दीवार फांदता दिखता है। पीछे से तेज प्रताप कहते हैं, "देखिए... ऐसे ही भाग रहा था चोर।" उन्होंने बताया कि यह वीडियो पुलिस और मीडिया को पूरी घटना समझाने के लिए बनाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar News: 'मेरे पति 4 दिनों से गायब, पता नहीं जिंदा भी हैं या नहीं', तेजप्रताप के पीए की पत्नी का बड़ा आरोप
एफआईआर में 20 लाख कैश समेत कई कीमती सामान का जिक्र
तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व पीए मोतीलाल राय के खिलाफ सचिवालय थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, पार्टी फंड के लिए रखे 20 लाख रुपये नकद, 23 ग्राम की सोने की चेन, सोने की अंगूठी, एक आईपैड, मैकबुक, लैपटॉप और चार आईफोन गायब हैं। इसके अलावा कई जरूरी दस्तावेज और दूसरे कीमती सामान चोरी होने की भी बात कही गई है। पुलिस अब इन सभी दावों की जांच कर रही है।
पूजा के बाद खाना खाने गए, तभी हुई चोरी
तेज प्रताप ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह घर में पूजा करने के बाद खाना खाने चले गए थे। इसी दौरान चोर घर में घुसा और मौका देखकर सामान लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद सचिवालय थाना पुलिस और एसडीपीओ अन्नु कुमार अपनी टीम के साथ पटना के 42ए हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास पहुंचे। पुलिस ने पूरे घर का मुआयना किया और मौके से जरूरी जानकारी जुटाई।
ये भी पढे़ं: PMCH Principal Vs Nishant Kumar: 'मन कर रहा आत्महत्या कर लें', निशांत कुमार पर भड़के पीएमसीएच के प्रिंसिपल
पीए पर सबसे बड़ा आरोप, पार्टी से भी निकाला
चोरी के आरोपों के बाद तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व पीए मोतीलाल राय पर बड़ा एक्शन लिया। उन्हें जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। मोतीलाल लंबे समय से तेज प्रताप के करीबी माने जाते थे और हर कार्यक्रम में उनके साथ नजर आते थे। लेकिन चोरी के आरोप लगने के बाद दोनों के रिश्तों में पूरी तरह दरार आ गई और मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है।
संगठन भी भंग, अब जांच पर टिकी सबकी नजर
इस पूरे विवाद के बीच तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पूरे संगठन को भी भंग करने का फैसला लिया। उनके इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। दूसरी तरफ पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपों की पड़ताल की जा रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच में क्या सामने आता है और चोरी की गुत्थी कब तक सुलझती है।












Click it and Unblock the Notifications