छोटे भाई तेजस्वी यादव के साथ तेज प्रताप ने शेयर की फोटो, ' कृष्ण-अर्जुन की ये जोड़ी को तोड़ नहीं पाओगे '

पटना। राष्ट्रीय जनता दल में चल रही अंतरकलह को लेकर तेज प्रताप यादव अब समझौते के मूड में नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी यादव के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि चाहे जितना षड्यंत्र रचो कृष्ण-अर्जुन की ये जोड़ी को तोड़ नहीं पाओगे। बता दें कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और तेज प्रताप यादव के बीच चल रही तनातनी के बीच तेजस्वी यादव ने बड़े भाई तेज प्रताप यादव को लेकर बड़ा बयान दिया।

tej pratap yadav tweet for tejashwi yadav and share photo with him

तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप को नसीहत देते हुए उन्हें माता-पिता के संस्कार भी याद दिला दिए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि, वह मेरे बड़े भाई हैं लेकिन हमारे माता-पिता ने हमें बड़ों की इज़्जत और सम्मान करना सिखाया है..लोगों में नाराजगी तो होती रहती है। उन्हें थोड़ा अनुशासन में रहना चाहिए। वहीं, बड़े भाई तेज प्रताप से मुलाकात ना हो पाने पर तेजस्वी ने सफाई दी है। तेजस्वी ने कहा, तेज प्रताप आये थे, हमारी उनसे मुलाकात भी हुई थी। लेकिन 4.30 बजे सोनिया गांधी की मीटिंग थी और मीटिंग में मुझे शामिल होना था।

इससे पहले तेज प्रताप शुक्रवार को तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उनकी तेजस्वी से बातचीत नहीं हो पाई। इसके बाद तेज प्रताप तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव पर भड़क गए थे। राबड़ी आवास के बाहर तेजप्रताप ने मीडिया से कहा कि हम दोनों भाइयों के बीच बातचीत हो रही थी। इसी बीच संजय यादव आ गए और तेजस्वी यादव को लेकर चले गए। उन्होंने कहा की संजय यादव हमको रोकने वाले कौन हैं।

तेज प्रताप यादव ने कहा था कि मैं अपने पिता लालू प्रसाद यादव से भी उनके ( जगदानंद सिंह ) के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं, अगर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो मैं किसी भी पार्टी गतिविधियों में भाग नहीं लूंगा।

तेज प्रताप यादव ने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। बीते बुधवार की रात को एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की हैसियत है तो वह उन पर कार्रवाई करें? तेज प्रताप ने आशंका जताई है कि जिस तरह से कार्रवाई हो रही है उस तरह से पार्टी के भीतर उनके विरोधी उनकी हत्या करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+