तेजप्रताप ने बिहार में डेवलेपमेंट को बताया पागल विकास, JDU ने कहा- जो जैसा होता है उसको वैसा ही नजर आता है

पटना। बिहार में बारिश के चलते विधानमंडल परिसर में जलजमाव की समस्या को लेकर तेज प्रताप यादव ने नीतीश सरकार को आड़े हाथों ले लिया। सोशल मीडिया पर विधान मंडल में पानी लगने का वीडियो शेयर करते हुए तेजप्रताप ने लिखा कि बिहार विधानमंडल परिसर में डबल इंजन वाली सुशासनी नाव पर हिचकोले खाता पागल विकास। तेजप्रताप यादव बिहार की सरकार और उसके काम को पागल विकास का दर्जा दे रहे हैं। इस बयान के बाद सत्तारुढ़ दल के नेता ने तेजप्रताप पर पलटवार किया।

tej pratap yadav statement on development of bihar

जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो जैसा रहता है, उसको दुनिया भी उसी की तरह नजर आती है। तेज प्रताप का यह बयान उनके संस्कार का परिचय देता है। किस स्तर की सोच है ये उनके शब्दों से पता चलता है। एक भाई दिन में सपना देखता है तो दूसरा भाई गाली-गलौज करता है, जिसको विकास की समझ नहीं होगी, उसके लिए विकास पागल तो हो ही जाएगा। कुल मिलाकर यह तेजप्रताप यादव के परिवार की सभ्यता बताती है। ये वो लोग हैं, जो पीएम मोदी को भी नहीं छोड़ते हैं। ऐसे ही लोगों के कारण राजनीति का स्तर गिर रहा है।

वहीं बीते शुक्रवार को बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और विधायक तेजस्वी यादव राघोपुर पहुंचे हुए थे। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि घबराओ मत दो-तीन महीने में सरकार गिर जाएगी। इस बयान के बाद से प्रदेश की सियासत गरमायी हुई है। वहीं इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए तेजस्वी यादव के दावे को सिरे से खारिज कर दिया।

मांझी ने कहा कि बिहार में एनडीए पूरी तरह से एकजुट है और हम-वीआईपी एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं। इसके अलावा जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर हमला बोलते हुए कहा कि वो अब एनडीए में नहीं हैं और चिराग पासवान के तेजस्वी के साथ जाने से फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसा नहीं है कि दलित वोटर केवल चिराग के साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+