तेज प्रताप यादव के साथ हुआ चमत्कार! टीवी सीरियल देख साईं बाबा को याद किया, अगले दिन उनकी भभूत मिली
Sai Baba Miracle With Tej Pratap Yadav: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बिहार सरकार में मंत्री हैं। इसके साथ ही उनकी धार्मिक व्यक्ति के रूप में भी खूब ख्याति है। कृष्ण भक्त का रूप तो उनका खूब वायरल होता रहा है। अब तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा दावा किया है। दावा इस बार शिरडी के साई बाबा से जुड़ा है। तेज प्रताप यादव ने इसे चमत्कार बताते हुए बाबा का संकेत मिलने का दावा किया है।
Recommended Video

जिंदगी में इससे बड़ा चमत्कार नहीं देखा
तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि उन्होंने रात में साई बाबा को याद किया और अगले ही दिन बाबा ने उनके पास अपना आशीर्वाद भेज दिया। यह आशीर्वाद बाबा की भभूत है जो तेज प्रताप को याद करने के ठीक अगले ही दिन उनकी मेज पर मिली है। तेज प्रताप ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इससे बड़ा चमत्कार नहीं देखा है। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि इस चमत्कार के बाद उनके दिल में स्पष्ट हो गया है कि साई बाबा सच में एक चमत्कारी पुरुष हैं। तेज प्रताप ने जो कहा है वह हम आपको उन्हीं के शब्दों में बताते हैं।

सीरियल देख बाबा से मांगा भभूत
तेज प्रताप ने कहा कि कल हम साई बाबा का सीरियल देख रहे थे। उस सीरियल में हमने देखा कि बाबा ने किस तरह से अपनी भभूत देकर भक्तों को सही करने का काम किया। ये देखने के बाद मेरे मन में ख्याल आया कि ये चमत्कार होता है कि नहीं होता है। हमने कल बाबा को दिल से याद कि बाबा आप हमें भभूत दीजिए।
मेज पर रखी मिली भभूत
तेज प्रताप ने आगे कहा कल हमने बाबा को याद किया और आज हमारे टेबल पर ये ऊदियां (भभूत) यहां रखी हुई थीं। हम जैसे ही अपने केबिन में आए तो देखा कि बाबा की दो ऊदियां रखी हैं। मुझे ये देखकर अद्भुत लगा कि ये मेरे साथ चमत्कार हो गया। ये साई बाबा, महादेव, भगवान कृष्ण सभी का चमत्कार है। उन्होंने कहा कि मैं बाबा की भभूत को सीने से लगाकर रखता हूं।

शिरडी से जुड़ा है लालू का परिवार
तेज प्रताप ने यह भी बताया कि उनका परिवार शिरडी ट्रस्ट से जुड़ा हुआ है। तेज प्रताब ने बताया कि शिरडी ट्रस्ट से उनके पिता भी सदस्य हैं और वह भी साई बाबा ट्रस्ट के सदस्य हैं। उन्होंने यह भी कहा यह बाबा का उनके लिए बहुत बड़ा संकेत है। उन्होंने कहा "मैंने इससे बड़ा चमत्कार आज तक नहीं देखा है।"












Click it and Unblock the Notifications