इस्तीफे के ऐलान के बीच मां राबड़ी देवी के घर शिफ्ट हुए तेज प्रताप, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

इस्तीफे के ऐलान के बीच मां राबड़ी देवी के घर शिफ्ट हुए तेज प्रताप, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

पटना, 27 अप्रैल: तेज प्रताप यादव अपने इस्तीफे की घोषणा करने के बाद से मीडिया की सुर्खियों में आ गए है। लेकिन उनकी इस घोषणा से परिवार ही नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में भी गर्मी बढ़ गई है। तो वहीं, तेज प्रताप यादव मंगलवार 26 अप्रैल को अपना सरकारी आवास छोड़कर मां राबड़ी देवी के घर में शिफ्ट हो गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह अपने पिता और पूर्व सीएम लालू यादव के पटना आने तक यहीं रहेंगे।

Recommended Video

      मां Rabri के घर क्यों शिफ्ट हुए Tej Pratap ? क्यों कहा यहीं से हो रही साज़िश! | वनइंडिया हिंदी
      Tej Pratap Yadav shifted to mother Rabri Devi house

      तेज प्रताप यादव मंगलवार को अचानक से अपनी मां और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान तेज ने अपनी मां का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मां राबड़ी देवी ने अपने हाथ से खाना बनाकर तेज प्रताप को खिलाया। इसके बाद काफी देर तक दोनों के बीच बातचीत हुई। तेज प्रताप के करीबियों का कहना है कि उनके खिलाफ सभी तरह की साजिश राबड़ी देवी के आवास से ही रची जा रही हैं।

      साजिश को नाकाम करने राबड़ी आवास पहुंचे तेज
      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने विरोधियों की साजिश को नाकाम करने के लिए तेज प्रताप यादव अपने मां राबड़ी देवी के आवास पर रहने के लिए आए हैं। हालांकि, यह बात कितनी सही है या गलत यह तो आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल तो तेज प्रताप यादव रात में यहीं पर सोए भी।

      राबड़ी देवी के आवास में रहते है तेजस्वी
      बता दें, तेज प्रताप यादव को 2 एम स्टैंड रोड का सरकारी आवास मिला है। वे इसी में रहते आए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पोलो रोड में सरकारी आवास मिला हुआ है, लेकिन तेजस्वी यादव ज्यादातर समय राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड में पत्नी के साथ रह रहे हैं। लालू प्रसाद यादव भी पटना आते हैं वे भी यहीं रहते हैं।

      फेसबुक पेज एक नेता का किया था वीडियो शेयर
      तेज प्रताप यादव ने आधी रात के बाद अपने फेसबुक पेज पर अपने छात्र संगठन जनशक्ति परिषद के एक नेता का वीडियो शेयर किया था। वीडियो शेयर करने के साथ कहा है कि जो लोग परिवार में फूट डालना चाहते हैं, उन्होंने रामराज को स्क्रिप्ट लिखकर दी है और उन्हीं के इशारे पर सबकुछ हो रहा है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का नाम लेते हुए एक बार फिर उन पर ठीकड़ा फोड़ा गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि लालू और तेजस्वी यादव को गाली देने का आरोप गलत है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+