'मेरे पास मां है' इस्तीफे के ऐलान के बीच तेज प्रताप यादव ने मां के साथ FB पर शेयर की फोटो
'मेरे पास मां है' इस्तीफे के ऐलान के बीच तेज प्रताप यादव ने मां के साथ FB पर शेयर की फोटो
पटना, 26 अप्रैल: तेज प्रताप यादव ने सोमवार 25 अप्रैल को किए अपने एक ट्वीट से बिहार की राजनीति का सियासी पारा बढ़ा दिया है। हालांकि, ट्वीट में यह बात साफ नहीं हो सकी है कि तेज प्रताप विधानसभा से इस्तीफा देंगे या पार्टी की सदस्यता से। इस्तीफे के ऐलान कुछ देर बाद उन्होंने फेसबुक पर मां राबड़ी देवी के साथ एक तस्वीर भी साझा की।
Recommended Video

बता दें कि तेज प्रताप यादव ने अपने पिता और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करके इस्तीफा सौंपने की बात कही है। सोमवार 25 को तेज प्रताप ने ट्वीट करते हुए लिखा,
मैं अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का काम किया । सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जल्द अपने पिता से मिलकर अपना इस्तीफा दूंगा।
ट्वीट में उन्होंने पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी, भाई तेजस्वी यादव और बहन मीसा भारती को भी टैग किया है।
अपने इस्तीफे के ऐलान के कुछ देर बाद तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर मां राबड़ी देवी के साथ एक तस्वीर भी साझा की। तस्वीर में मां (राबड़ी देवी) प्यार से उनके (तेज प्रताप) सिर को सहलाती दिख रही हैं। माना जा रहा है कि तेज प्रताप ने इस तस्वीर से यह संकेत देने की कोशिश की है कि इस पारिवारिक झगड़े में मां उनके साथ है। हालांकि, अभी तक राबड़ी, लालू या तेजस्वी का रुख सामने नहीं आया है।
फेसबुक पेज एक नेता का किया था वीडियो शेयर
तेज प्रताप यादव ने आधी रात के बाद अपने फेसबुक पेज पर अपने छात्र संगठन जनशक्ति परिषद के एक नेता का वीडियो शेयर किया था। वीडियो शेयर करने के साथ कहा है कि जो लोग परिवार में फूट डालना चाहते हैं, उन्होंने रामराज को स्क्रिप्ट लिखकर दी है और उन्हीं के इशारे पर सबकुछ हो रहा है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का नाम लेते हुए एक बार फिर उन पर ठीकड़ा फोड़ा गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि लालू और तेजस्वी यादव को गाली देने का आरोप गलत है।












Click it and Unblock the Notifications