आधी रात तेज प्रताप को भेजा गया जेल, वकील ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बोले-FIR की कॉपी तक नहीं मिली

Tej Pratap Yadav Sent to Beur Jail: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन और पुलिस से झड़प के मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें शनिवार देर रात करीब 12:15 बजे छज्जू बाग स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बेउर जेल भेजने का आदेश दिया गया। हालांकि, तेज प्रताप के वकील जगन्नाथ सिंह ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं और कोर्ट में उनकी रिहाई की मांग की है।

जगन्नाथ सिंह के मुताबिक, तेज प्रताप को 25 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे पटना के सिटी सेंटर मॉल से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि मॉल के CCTV फुटेज से गिरफ्तारी के समय की पुष्टि हो सकती है। वकील ने दावा किया कि वह रात करीब 10:30 बजे नौबतपुर थाने पहुंचे और एसपी-एएसपी से गिरफ्तारी की वजह पूछी। उनके मुताबिक, परिवार को भी शाम 7:30 बजे से चल रही हिरासत की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गांधी मैदान थाने से FIR आने की बात कही, लेकिन "हमें FIR की कॉपी तक नहीं दी गई।"

Tej Pratap Yadav Sent to Beur Jail

वकील ने आरोप लगाया कि तेज प्रताप की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा भी लगाई गई। उन्होंने कोर्ट से तेज प्रताप को रिहा करने की मांग की।

ये भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव को क्यों हुई 14 दिन की जेल? गिरफ्तारी के बाद दिया बड़ा बयान!

प्रदर्शन के बाद मॉल से हुई गिरफ्तारी

बिहार बंद के दौरान तेज प्रताप छात्रों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उन्होंने गांधी मैदान के गेट नंबर-10 के पास प्रदर्शन का नेतृत्व किया और बाद में कोतवाली व गांधी मैदान थाना क्षेत्र में भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। झड़प और पथराव में गांधी मैदान थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, टीओपी प्रभारी प्रमोद कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए।

पहले पुलिस ने तेज प्रताप को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में वह थाने से बाहर आ गए। पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस कर सिटी सेंटर मॉल से उन्हें गिरफ्तार किया और नौबतपुर थाने ले गई। वहां पूछताछ और मेडिकल के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पटना पश्चिमी एसपी और लॉ एंड ऑर्डर-2 की SDPO कोमल मीणा भी मौजूद थीं। उनके PA और अन्य सहयोगी भी उस समय साथ थे। देर रात उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: कैमरे के सामने रो पड़ी अभिजीत दीपके की मां, बताया CJP प्रोटेस्ट के बीच सता रहा था किस बात का डर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+