कैमरे के सामने रो पड़ी अभिजीत दीपके की मां, बताया CJP प्रोटेस्ट के बीच सता रहा था किस बात का डर
Abhijeet Dipke Mother: NEET पेपर लीक के खिलाफ स्टूडेंट्स के लंबे प्रोटेस्ट के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर है। इस पूरे आंदोलन का नेतृत्व करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने बेटे की इस कामयाबी पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में अभिजीत ने जो किया, वह बहुत बड़ी बात है।
हालांकि अभिजीत की मां ने कहा कि आंदोलन के पिछले पांच हफ्ते उनके परिवार के लिए काफी तनाव भरे रहे। बेटे के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और मारपीट की खबरों ने उन्हें परेशान रखा। अनीता ने बताया कि चिंता के कारण वह ठीक से सो और खा भी नहीं पा रही थीं। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद अनीता दीपके ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका बेटा अभी बहुत छोटा है, लेकिन उसने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

अनीता ने कहा, "उसने बहुत बड़ा काम किया है। इतनी कम उम्र में उसने इतना महत्वपूर्ण काम कर दिखाया। मुझे उस पर बहुत गर्व है।"
अभिजीत दिपके के नेतृत्व में पिछले करीब पांच हफ्तों से NEET पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन चल रहा था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तेज गर्मी, बारिश और उमस का सामना करना पड़ा। कई मौकों पर पुलिस की कार्रवाई भी हुई। अनीता ने बताया कि आंदोलन के दौरान वह लगातार अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर डरी रहती थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई में अभिजीत के साथ मारपीट और थप्पड़ मारे जाने की खबरों ने उन्हें काफी परेशान किया।
#WATCH | Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra | Anita Dipke, mother of Cockroach Janta Party's Founding President Abhijeet Dipke, says, "I am very happy...I feel very proud...I was scared at times because he was beaten. I kept worrying about what might happen to him... They… https://t.co/1f64Ic1Edl pic.twitter.com/aJqG8l3Kdh
— ANI (@ANI) July 25, 2026
उन्होंने बताया कि वह कई रातों तक तीन या चार बजे तक जागती रहती थीं। चिंता की वजह से उनका खाना-पीना भी छूट गया था। अनीता के मुताबिक, 7 जून से उनके घर का माहौल भी बदल गया था और परिवार के दोनों सदस्य ठीक से सो नहीं पा रहे थे।
#WATCH | Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra | Parents of Cockroach Janta Party's Founding President Abhijeet Dipke get emotional after Union Minister Dharmendra Pradhan resigns. pic.twitter.com/LkxTiKmLf6
— ANI (@ANI) July 25, 2026
इंस्टाग्राम पर हुई थी CJP की शुरुआत
अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत इंस्टाग्राम पर एक व्यंग्यात्मक पेज के तौर पर की थी। बाद में यही संगठन NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के बड़े आंदोलन का चेहरा बन गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। स्टूडेंट्स ने गर्मी, बारिश और पुलिस कार्रवाई के बावजूद अपना प्रदर्शन जारी रखा। आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने पेपर लीक मामले को लेकर कई कदम उठाए। शिक्षा सचिव का तबादला किया गया और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 47 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया।
हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्र इन कार्रवाइयों से संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना था कि शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए और वे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कायम रहे। शनिवार दोपहर सरकार और धर्मेंद्र प्रधान की ओर से इस्तीफे का फैसला सामने आया। इसके बाद आंदोलन कर रहे छात्रों में उत्साह बढ़ गया। अनीता दिपके ने कहा कि अब उनका डर खुशी और गर्व में बदल गया है, क्योंकि उनके बेटे ने जिस लक्ष्य के लिए आंदोलन शुरू किया था, वह पूरा हो गया।
जंतर-मंतर पर अभिजीत ने कहा-'हमने कर दिखाया'
इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर पर अपने साथी प्रदर्शनकारियों के बीच खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'हमने कर दिखाया।' अभिजीत ने कहा कि लोग अक्सर कहते थे कि इस सरकार में कोई इस्तीफा नहीं देता, लेकिन अब उन्होंने अपनी मांग पूरी करवा ली है। इसके साथ ही उन्होंने आंदोलन में साथ देने वाले छात्रों और प्रदर्शनकारियों के बीच अपनी खुशी शेयर की।
ये भी पढ़ें: Abhijeet Dipke: CJP प्रोटेस्ट साइट पर अब नजर नहीं आएंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया क्या हुआ उनके साथ


Click it and Unblock the Notifications
