'अनुष्का, ऐश्वर्या ही नहीं, कई लड़कियों के साथ तेज प्रताप के अवैध संबंध', अब मामा साधु यादव का विस्फोटक खुलासा

Tej Pratap Yadav Sadhu Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के अलावा परिवार से भी बेदखल कर दिया है। लालू यादव ने 25 मई को एक्स पोस्ट में कहा, ''पार्टी और परिवार में अब तेज प्रताप यादव की किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं है। वे अपना भला-बूरा खुद समझ सकते हैं।''

लालू यादव ने ये फैसला 24 मई के तेज प्रताप यादव के फेसबुक पोस्ट के बाद लिया है। तेज प्रताप के फेसबुक पोस्ट में दावा किया गया कि 'अनुष्का यादव' नाम की लड़की के साथ इनका 12 सालों से अफेयर है। हालांकि इस पोस्ट के वायरल होने के थोड़ी देर बाद तेज प्रताप ने कहा कि उनका हैंडल हैक कर लिया गया। अब इस पूरे मामले पर तेज प्रताप यादव के मामा और राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने विस्फोटक खुलाया किया है। साधु यादव ने कहा है कि तेज प्रताप के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध रहे हैं।

Tej Pratap Yadav Sadhu Yadav

साधु यादव ने तेज प्रताप पर लगाए कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई और लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव ने एक बड़ा दावा किया है जिसमें उन्होंने तेज प्रताप यादव के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। उन्होंने हमारे सहयोगी इंज़माम को बताया कि यह कोई नई बात नहीं है, तेज प्रताप को पहले भी कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध रहे हैं। साधु यादव ने कहा है कि ये कोई चौंकने वाली बात नहीं है। लालू यादव ने किस दबाव में ये फैसला लिया है...ये पूरा बिहार जानता है।

साधु यादव ने आरोप लगाया कि तेज प्रताप का खगौल (दानापुर) के कायस्थ समाज की एक लड़की से भी रिश्ता था। उन्होंने दावा किया कि उस लड़की को लालू प्रसाद यादव ने खुद अपने निवास 10 सर्कुलर रोड पर बुलाकर पांच करोड़ रुपये दिए और दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक फ्लैट दिलवाया, जहां वह अब रहती है और उसका भाई नौकरी करता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह सब घटनाएं बहुत पहले से चल रही हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पटना के मुसल्लहपुर की एक यादव लड़की से भी तेज प्रताप का संबंध था। साधु यादव ने कहा कि इन सब बातों की जानकारी न केवल पुलिस प्रशासन को है, बल्कि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इससे वाकिफ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन्हीं कारणों से तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लिया था।

साधु यादव के कई वीडियो भी इसको लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। साधु यादव पहले भी ऐसे आरोप तेज प्रताप को लेकर लगा चुके हैं।

तेज प्रताप यादव और अनुष्का के भाई आकाश यादव को लेकर क्या बोले सुभाष यादव

तेज प्रताप यादव के मामा सुभाष यादव ने एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि लालू प्रसाद यादव ने यह फैसला किसी दबाव में आकर लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी से तो तेज प्रताप को हटाया जा सकता है क्योंकि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन अगर परिवार से अलग करना है तो उसके लिए कोर्ट का सहारा लेना होगा।

सुभाष यादव ने कहा कि बिना कानूनी प्रक्रिया के ऐसा करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब बिहार की जनता को भ्रमित करने के लिए किया गया है। सुभाष यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव और आकाश यादव (अनुष्का के भाई) के बीच संबंध काफी पुराने हैं।
उन्होंने बताया कि जब आकाश पटना विश्वविद्यालय छात्र आरजेडी के अध्यक्ष हुआ करते थे, तभी से उनका तेजप्रताप से संपर्क रहा है। जो आज बारह साल पुराना संबंध बताया जा रहा है, वह वास्तव में उससे भी पहले से है।

तेज प्रताप नहीं करना चाहते थे शादी: सुभाष यादव

उन्होंने कहा कि तेज प्रताप उस समय विवाह नहीं करना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक दबाव में आकर शादी हुई। अब जिस तरह से उन्हें पार्टी से बाहर किया गया है, उसका उद्देश्य परिवार को संभावित कानूनी मामलों से बचाना हो सकता है।

सुभाष यादव ने चेतावनी दी कि अगर ऐश्वर्या राय या कोई अन्य लड़की कानूनी कार्रवाई करती है, तो पूरा परिवार-लालू, तेजस्वी और राबड़ी देवी-इसमें फंस सकता है। उन्होंने कहा कि दो महिलाओं के साथ रिश्तों को लेकर हुए विवाद आने वाले समय में बिहार की राजनीति में एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+