राबड़ी देवी के आवास पर हुई RJD के विधायक दल की बैठक में नहीं आए तेज प्रताप

पटना। राष्ट्रीय जनता दल में तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के बीच चल रही खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार के दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में राजद की तरफ से जारी की गई स्टार प्रटारक की लिस्ट से तेज प्रताप का नाम गायब होने के बाद राबड़ी देवी के आवास पर पार्टी के विधायकों की बैठक से भी तेज प्रताप यादव नदारद रहे। वहीं इस मामले को लेकर बैठक के बीच पार्टी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि एक एमएलए के तौर पर तेज प्रताप को बैठक में शामिल होना चाहिए ते। इसके अलावा उन्होंने यह भी कह दिया कि बैठक के दौरान पार्टी की तरफ से दी गई जिम्मेदारियों को निभाना विधायकों का कर्तव्य है। फिर चाहे कोई भी क्यों न हो।

Tej pratap yadav not present in rjd mla meeting on rabri devi house

विधायक दल की बैठक को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी संबोधित किया। राबड़ी देवी के आवास पर हुई राजद विधायक दल की बैठक तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में बुलाई गई। बता दें कि राजद के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद पहले तो तेजस्वी यादव का नाम दूसरे नंबर पर है। कुल 20 लोगों की सूची में लालू यादव के बड़े बेटे और खुद को सेकेंड लालू बताने वाले तेज प्रताप यादव का नाम शामिल नहीं है।

इससे पूर्व तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा था कि लालू यादव को दिल्ली में बंधक बनाकर रखा गया है। तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया था कि राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना देखने वाले लोग लालू यादव को दिल्ली से पटना वापस नहीं आने दे रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में ही कैद करके रखा गया है।

इसके अलावा उन्होंने कहा था कि सभी ये बात जानते हैं कि पटना में लालू यादव जिस घर में रहते थे, उसके दरवाजे हमेशा खुले रहते थे। अब उस घर का दरवाजा हमेशा बंद रहता है। घर के बाहर रस्सी लगा दी जाती है। हालांकि लालू यादव ने खुद तेज प्रताप के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+