लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने दी तलाक की अर्जी,5 महीने पहले ही हुई थी ऐश्वर्या से शादी

पटना। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में सब ठीक ठाक नहीं चल रहा है। पहले लालू यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी के बीच मनमुटाव की खबरें आई तो अब परिवार का मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है।

 Tej Pratap Yadav Files for Divorce from Aishwarya Rai, Less Than Six Months After Marriage

तेजप्रताप यादव शादी के 5 महीने के बाद ही अपनी पत्‍नी ऐश्‍वर्या के साथ तलाक लेना चाहते हैं। तेजप्रताप यादव ने पटना सिविल कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है। अपनी याचिका में तेज प्रताप ने कहा है कि वो ऐश्‍वर्या के साथ नहीं रहना नहीं चाहते हैं।

5 महीने में फेल हुई तेज प्रताप की शादी

5 महीने में फेल हुई तेज प्रताप की शादी

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अक्सर अपने बयानों और काम को लेकर चर्चा में बने रहते है। कभी वो कृष्ण का अवतार लेते हैं तो कभी शिव। इसी साल 12 मई को तेज प्रताप ने ऐश्वर्या राय से शादी की, लेकिन वो इस शादी को 5 महीने भी नहीं चला पाए। शादी के पांच महीने के बाद ही वो अपनी पत्‍नी ऐश्‍वर्या के साथ तलाक लेना चाहते हैं। तलाक के लिए तेजप्रताप यादव ने पटना सिविल कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी है। उन्होंने अपनी अर्जी में कहा है कि वह ऐश्‍वर्या के साथ नहीं रहना नहीं चाहते हैं।

 लालू के परिवार में ऑल इन नॉट वेल

लालू के परिवार में ऑल इन नॉट वेल

पिछले कुछ महीनों से लालू यादव के घर में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले तेज प्रताप और तेजस्वी का विवाद सामने ईया तो अब परिवार में तलाक की नौबत आ गई है। तेज प्रताप यादव 13 (1) (1a) हिन्‍दु मैरेज एक्‍ट के तहत अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए अर्जी दे दी है। तेज प्रताप की अर्जी पर 29 नवंबर को सुनवाई होगी। तलाक की अर्जी कोर्ट में देने के बाद तेज प्रताप लालू से मिलने रांची रवाना हो गए।

 रावड़ी की पसंद थी ऐश्वर्या

रावड़ी की पसंद थी ऐश्वर्या

इसी साल 12 मई को तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी धूमधाम से हुई थी। तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी ने ऐश्वर्या को देखकर अपनी बहू के रूप में पसंद किया था। ऐश्वर्या पूर्व मंत्री व राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी हैं और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी है।

 राजद के पोस्टर पर दिखी थी ऐश्वर्या

राजद के पोस्टर पर दिखी थी ऐश्वर्या

शादी के बाद ऐश्वर्या और तेज प्रताप बहुत कम बार ही साथ दिखे थे। आखिरी बार दोनों को मुंबई में उस वक्त साथ देखा गया था, जब 23 मई को लालू यादव इलाज के लिए एशियन हार्ट अस्पताल के लिए रवाना हुए थे। उस वक्त दोनों उनके साथ थे। हाल ही में ऐश्वर्या की तस्वीर राजद के पोस्टर पर दिखी थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वो राजनीति में कदम रख सकती है, लेकिन परिवार ने बाद में इसका खंडन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+