तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हाथ पकड़कर खींच रहा था पिस्टल से लैस युवक

वैशाली। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजप्रताप की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आई है। यह चूक उस वक्त हुई जब पिस्टल से लैस एक युवक ने तेज प्रताप का हाथ खींचना चाहा। हालांकि जैसे ही तेज प्रताप यादव के सुरक्षाकर्मियों को इस घटना की भनक लगी उन्होंने हथियार बंद व्यक्ति को धर दबोचा। बता दें कि विधायक तेज प्रताप यादव आजकल अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ का दौरा कर रहे हैं।

tej pratap yadav faces murder attempt in vaishali mahua

बता दें कि तेज प्रताप यादव इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ का लगातार दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वे एक बार फिर यहां पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तेज प्रताप के सभा स्थल पर एक युवक पिस्टल के साथ पहुंचा था। जिसपर वहां मौजूद राजद कार्यकर्ताओं की नजर पड़ने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। राजद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि युवक तेज प्रताप यादव पर जानलेवा हमला करने की नीयत से सभास्थल पर पिस्टल के साथ पहुंचा था। हालांकि वो अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+