लालू के छोटे बेटे तेजस्वी को बड़े भाई तेज प्रताप ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कहा- HBD CM Tejashwi

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आने से एक दिन ​पहले लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें उनके समर्थक और परिजनों ने तरह-तरह से शुभकामनाएं दीं। तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने खास अंदाज में बधाई दी। तेज प्रताप यादव के ट्विटर हैंडिल पर लिखा गया- हैप्पी बर्थडे टूटू!

Tejashwi Yadav Birthday: Tej Pratap yadav congratulates Birthday wishes to younger brother in special way HBDTejashwi

Recommended Video

    Bihar Exit Poll : बिहार चुनाव का रिजल्ट कल, लेकिन Tejashwi Yadav आज ही बन गए CM | वनइंडिया हिंदी

    इतना ही नहीं, इस ट्वीट में तेज प्रताप यादव ने हैशटैग #HBD_CMTejashwi भी इस्तेमाल किया। जिसका मतलब है- 'जन्मदिन की शुभकामनाएं सीएम तेजस्वी।' बताते चलें कि, तेजस्वी यादव ही लालू यादव की पार्टी राजद (राष्ट्रीय जनता दल) की अगुवाई वाले महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। वह नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। कल यानी कि 10 नवंबर को बिहार चुनाव के परिणाम जारी होने वाले हैं और ज्यादातर एग्जिट पोल में महागठबंधन को एनडीए से ज्यादा सीटें दी गई हैं। एग्जिट पोल जारी होने के बाद से तेजस्वी के समर्थक उन्हें अगले मुख्यमंत्री के तौर पर संबोधित करने लगे हैं।

    Tejashwi Yadav Birthday: Tej Pratap yadav congratulates Birthday wishes to younger brother in special way HBDTejashwi

    बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर तेजस्वी यादव को शुभकामनाएं देते पोस्टर नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि, उनकी पार्टी के कार्यकर्ता और परिवार वाले इस मौके पर तेजस्वी के जन्मदिन को बेहद खास बनाना चाहते थे, लेकिन खुद तेजस्वी ने इस बार अपना जन्मदिन सादगी से मनाने का निणर्य लिया। उधर, तेजस्वी यादव के समर्थकों ने आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास के बाहर जश्न मनाया। उन लोगों ने जमकर नारे लगाए। गिफ्ट लेकर आए और मिठाई भी बांटी। राष्ट्रीय जनता दल के स्थानीय नेताओं द्वारा जगह-जगह उनके पोस्टर टांगे जा रहे हैं। जिनमें उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं और उन पर लिखा है- बिहार में होने वाले प्रथम युवा मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यानी तेजस्वी समर्थकों ने मान लिया है कि सूबे के नए मुख्यमंत्री अब तो वही हैं। इस तरह के पोस्टर सर्किल पर भी लगे हैं।

    Tejashwi Yadav Birthday: Tej Pratap yadav congratulates Birthday wishes to younger brother in special way HBDTejashwi

    समर्थक गिफ्ट लेकर आए और मिठाई बांटी
    एक पार्टी कार्यकर्ता ने बताया कि, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के जन्मदिन का जश्न आज पटना की सड़कों पर कई जगह देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते पोस्टर लगे दिख रहे हैं। तेजस्वी समर्थकों की मानें तो वोटरों ने इस बार नीतीश कुमार की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से ज्यादा भरोसा महागठबंधन के प्रत्याशियों पर है। उधर, बिहार के चुनाव परिणाम को लेकर आए तमाम एग्जिट पोल के विश्लेषणों से भी ऐसी ही बातें सामने आ रही हैं।

    Tejashwi Yadav Birthday: Tej Pratap yadav congratulates Birthday wishes to younger brother in special way HBDTejashwi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+