बिहारः तेज प्रताप के संगठन छात्र जनशक्ति परिषद ने RJD से मांगी विधान परिषद की 6 सीट, बढ़ाई मुश्किलें

पटना। बिहार के 24 सीटों पर इस साल विधानपरिषद के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी गणित लगा रहे हैं। लेकिन राजद के सामने उनके ही पार्टी के नेता तेज प्रताप यादव के संगठन छात्र जनशक्ति परिषद ने विधानपरिषद की कुछ सीटों की मांग रखकर राजद को मुश्किल में डाल दिया है। छात्र जनशक्ति परिषद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत प्रताप यादव ने कहा कि समाज के संघर्ष व विकास में छात्र व युवाओं की मुख्य भूमिका होती है। प्रदेश के अधिकतम छात्र-युवा छात्र जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के साथ हैं। इसलिए राजद कम से कम 25 फीसदी सीटों पर उम्मीदवार चयन करने के लिए तेज प्रताप यादव को अधिकार दे।

tej pratap yadav chatr janshakti parishad demand 6 seat for mlc election

इसके अलावा प्रशांत प्रताप यादव ने कहा कि अगर राजद विधान परिषद की 6 सीटें छात्र जनशक्ति परिषद को देती है तो छात्र जनशक्ति परिषद का पूर्ण समर्थन राजद के सभी उम्मीदवारों के साथ होगा। तेज प्रताप यादव की तुलना श्रीकृष्ण से करते हुए प्रशांत ने कहा कि इस बात का ख्याल रखा जाए कि श्रकृष्ण के बिना जीत संभव नहीं है। इसका प्रमाण बीते विधानसभा के उपचुनाव का परिणाम है।

बता दें कि साल 2021 में बिहार के तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजद को करारी शिक्सत मिली थी। जबकि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने खुद प्रचार किया था। इसके अलावा तेज प्रताप यादव को लेकर जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए छात्र जनशक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत यादव ने कहा कि तेज प्रताप अपने सिद्धांतों से समझौता के लिए तैयार नहीं हैं। नहीं तो उनके नेता कब से तेज प्रताप यादव को उपमुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+