Tej Pratap Yadav ने बदला अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम, अब कोकोनट पार्क से जानेंगे लोग

Tej Pratap Yadav Changed Atal Park Name: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी क्रम में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने अटल पार्क का नाम बदल कर सियासी सरगर्मियां और बढ़ा दी है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी पार्क (पटना) का नाम बदलकर 'कोकोनट पार्क' पार्क रख दिया है।

आपको बता दें कि पटना के कंकड़बाग में मौजूद पार्क का नाम पहले कोकोनट ही पार्क था। साल 2018 में पार्क का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी पार्क रखा गया था। वहीं अब प्रदेश सरकार के मंत्री ने पार्क का नाम बदलकर फिर से कोकोनट पार्क करने की घोषणा की है।

Tej Pratap Yadav changed the name of Atal Bihari Vajpayee Park

कंकड़बाग स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदलने को भाजपा ने नीतीश सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। अरविंद कुमार सिंह (प्रवक्ता, भाजपा) ने कहा, साल 2018 में कोकोनट पार्क का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजयेपेयी पार्क किया गया था।

बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव पार्क का नाम बदलकर फिर से कोकोनट पार्क कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार एक तरफ अटल जी की समाधि पर माल्यार्पण करने जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ़ उनके मंत्री उनके नाम के पार्क का नाम बदलते हैं।

भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में दोरंगी सरकार है। भारतीय जनता पार्टी नाम बदलने का विरोध करती है। इसके साथ पार्टी की मांग है कि पार्क का नाम नहीं बदला जाए। ग़ौरतलब है कि पार्क का नाम भले ही बदलकर कोकोनट पार्क कर दिया गया, लेकिन अभी भी अटल बिहारी वाजपेयी का बोर्ड पार्क के बाहर लगा हुआ है।

कोकोनट पार्क के अंदर अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति भी लगी हुई है। इन दोनों चीज़ों के साथ कुछ भी छेड़खानी नहीं हुई है। वहीं मामले में प्रदेश की जनता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार नाम बदल रही है तो वह सही है, अब बिहार में तेज प्रताप यादव ने बदला तो भाजपा नेता को मिर्ची क्यों लग रही है। नाम बदलने की सियासत भाजपा की ही देन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+