शराब के नशे में युवक ने तेज प्रताप की गाड़ी में मारी टक्कर, पहुंचा जेल
बिहार के मंत्री तेज प्रताप की कार को एक युवक ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार युवक शराब के नश में धुत तो और उसने गलती से कार को पीछे करने की बजाए आगे कर दिया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेजा

Tej Pratap Yadav Car Accident: लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप की गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया है। शनिवार देर रात उनकी कार को एक शराबी ने टक्कर मार दी। दरअसल तेज प्रताप अपने निजी काम से IGIMS अस्पताल पहुंचे थे, जहां एक स्कॉर्पियो सवार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार कार सवार नशे में धुत था, जब स्कॉर्पियो सवार को अपनी गाड़ी पीछे करने को कहा गया तो उसने पीछे करने जगह गाड़ी आग कर दी, जिससे तेज प्रताप की गाड़ी को टक्कर लग गई।
अच्छी बात यह है कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना की जानकारी सामने आते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। लोगों ने स्कॉर्पियो सवार को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। शास्त्री नगर थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसका नाम अजीत कुमार है। जानकारी के अनुसार आरोपी अस्पताल में अपनी मां का इलाज कराने के लिए आया था।
घटना के बाद शास्त्री नगर थाने के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने भी वहां पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो युवक के नशे में होने की पुष्टि हुई। फिलहाल आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया और उसकी गाड़ी को जब्त कर लिया गया। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है। अच्छी बात यह है कि तेज प्रताप को इस हादसे में किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई है। हालांकि बड़ा सवाल यह जरूर है कि बिहार में शराब बंदी होने के बाद इस युवक को शराब कहां से उपलब्ध हुई। प्रदेश में अवैध शराब को लेकर बिहार की नीतीश सरकार अक्सर सवालों के घेरे में रहती है।












Click it and Unblock the Notifications