Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tej Pratap Yadav: 'गंदी नाली के कीड़े बदबू फैलाते हैं', तेज के Twitter बम के बाद मचा हड़कंप, आज होगा खुलासा

Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निकाले गए लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल ने गुरुवार देर रात Twitter पर अपनी पोस्ट के जरिए एक बड़ा धमाका किया है। तेज ने एक्स पर लिखा कि 'पांच परिवार के लोगों ने उनका करियर तबाह किया है, वो आज यानी कि शुक्रवार को इस बारे में बड़ा खुलासा करेंगे और उन लोगों का पर्दाफाश करेंगे, जिन्होंने उनकी छवि को बर्बाद करने की कोशिश की है, ये सभी गंदी नाले के कीड़े हैं जो बदबू फैलाते हैं, मैं इन सभी का अब काम तमाम करूंगा।'

हालांकि उन्होंने इस ट्वीट के बाद Ani से बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि 'वो जिन लोगों का जिक्र कर रहे हैं वो उनके परिवार के सदस्य नहीं हैं।'

Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप के इस पोस्ट ने एक बार फिर से सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। लोग झोली भर-भरकर तेज प्रताप की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स तेज प्रताप के समर्थन में हैं तो वहीं कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

'राजद में परिवारवाद और षड्यंत्र का खेल' (Tej Pratap Yadav)

एक यूजर ने लिखा कि 'श्री तेज प्रताप यादव जी, आपकी पोस्ट से स्पष्ट है कि राजद में परिवारवाद और षड्यंत्र का खेल अब आपके लिए भी असहनीय हो गया है।पांच परिवारों का जिक्र क्या यह वही लोग हैं जिन्होंने बिहार को लूटा और युवाओं का भविष्य अंधेरे में डाला? कल आप पर्दाफाश करेंगे लेकिन सच्चाई तो जनता पहले से जानती है विकास के नाम पर सिर्फ वंशवाद और विलासिता मिली। भाजपा बिहार को 'सबका साथ, सबका विकास' का रास्ता दिखाएगी। आपकी पीड़ा समझती हूँ, लेकिन सही मंच चुनें जनता के साथ आएं, न कि वंशवादी षड्यंत्रों में उलझें।' #BiharBadlega #SatyamevJayate"

'सबको बेनकाब करो, हम आपके साथ हैं' (Tej Pratap Yadav)

तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'सबको बेनकाब करो, हम आपके साथ हैं।' तो वहीं एक यूजर ने लिखा 'Bhai ji aap ek respected family se belong karte hain...aap harr baar galti kar rhe aapko sochna chaye.... नहीं तो एक दिन ऐसा आएगा सब लोग आपके परिवार के खुश रहेंगे एक साथ रहेंगे और दुनिया में आप अकेले पड़ जाएगा फिर पछताने के अलावा कोई उपाय नहीं होगा।'

Tej Pratap Yadav

'बीवी का जीवन बर्बाद कर दिये, वह व्यक्ति जनता का कैसे हो सकता है'

तो वहीं एक यूजर ने कहा कि ' जो बेटा अपने ही मां- बाप से ही अलग हो गया परिवार ने त्याग दिया, बीवी को खुद ने त्याग कर दूसरे से प्यार किया , बीवी का जीवन बर्बाद कर दिये , वह व्यक्ति जनता का कैसे हो सकता है?'

'राजनीतिक अखाड़े में भगवान कृष्ण'

एक अन्य यूजर ने लिखा 'राजनीतिक अखाड़े में भगवान कृष्ण का रूप धरकर, तेज प्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी के लिए अर्जुन का मार्ग प्रशस्त किया। परिवार के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें 'दिल से दानी' साबित किया। पर जब हरियाणा के 'यादव जी' और भाई वीरेंद्र जैसे लोगों ने सियासी 'सुदर्शन चक्र' चलाने की कोशिश की, तो तेज प्रताप ने अपने इरादे साफ कर दिए। पांच 'जयचंदों' की साज़िश को ठेंगा दिखाते हुए उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि लालू प्रसाद यादव की असली राजनीतिक विरासत वही हैं। बिहार का दिल उनके साथ धड़कता है।'

'बिहार की राजनीति में एक भूचाल लाने वाला दिन बन जाए' (Tej Pratap Yadav)

तो एक ने लिखा 'फूल सपोर्ट रहेगा तेज प्रताप जी! कल सबका स्पष्ट रूप से पर्दाफाश कर दीजिए। कल का दिन बिहार की राजनीति में एक भूचाल लाने वाला दिन बन जाए। एकदम से ताड़ ताड़ कर दीजिए उनलोगों का औरा जिन लोगों ने आपके राजनीतिक जीवन को समाप्त करने का काम किया है।लेकिन यह आप हैं कि राजनीतिक पारी ठीक उसी तरह शुरू करेंगे जैसे फीनिक्स नामक पक्षी अपना पुनः जीवन शुरू करता है।'

Tej Pratap Yadav

इस वक्त तेज प्रताप यादव की पोस्ट में धमाल मचा हुआ है, कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है , आइए जानते हैं कि तेज प्रताप ने आखिर अपनी पोस्ट में लिखा क्या है ?

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा ' मेरे राजनैतिक जीवन को पांच परिवार के लोगों ने मिलकर और बृहद रूप से षडयंत्र कर समाप्त करने की कोशिश किया।मैने अपने दस वर्षों से अधिक राजनीतिक जीवन में किसी के प्रति कभी गलत नहीं किया, कभी भी किसी के प्रति कोई षडयंत्र नहीं किया। लेकिन इन पांच परिवार के लोगों के द्वारा मेरे राजनैतिक और पारिवारिक जीवन को पूर्णरूप से समाप्त करने की पूरी कोशिश किया गया। कल मैं इन सभी पांच परिवार के लोगों का चेहरा और चरित्र दोनों जनता के सामने लाऊंगा। मैं कल इनके हरेक षडयंत्र का पर्दाफाश करने जा रहा हूं।' #षडयंत्र #पर्दाफाश

'इन साजिशकर्ताओं का पटना से दिल्ली तक गिरोह है' (Tej Pratap Yadav)

इस पोस्ट के बाद तेज प्रताप यादव ने ANI से बात की, उन्होंने कहा कि 'पांच लोगों ने मिलकर मेरी जिंदगी पूरी तरह बर्बाद कर दी... वे मेरे खुशमिजाज स्वभाव को बर्दाश्त नहीं कर सके और इसलिए मेरे करियर को बर्बाद करने के लिए इस तरह के आरोप लगाए। मैं कोर्ट जाऊंगा और केस भी करूंगा... मुझे लगता है कि इन लोगों ने आरएसएस और बीजेपी से पैसे लिए और मेरी छवि खराब करने की कोशिश की क्योंकि उन्होंने देखा कि चुनाव आ रहे हैं और युवाओं में मेरे लिए क्रेज है। मैं जल्द ही इन पांच परिवारों के लोगों के नाम सबके सामने रखूंगा... इन साजिशकर्ताओं का पटना से दिल्ली तक गिरोह है... वे राजद में हुआ करते थे, लेकिन अपने कुकर्मों के कारण निष्कासित कर दिए गए थे... इन लोगों के पास सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहने और दूसरों की छवि खराब करने के अलावा कोई और काम नहीं है।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+