Tej Pratap के 5 रूप! मुरलीधर, कभी शिव भक्त, सियासत में 'तेजू', पत्नी ऐश्वर्या ने कहा- क्रूर, अब बने इश्कबाज
Tej Pratap Yadav 5 Avatar: बिहार की राजनीति में तेज प्रताप यादव एक ऐसे नाम बन चुके हैं, जो अपनी हरकतों, बयानों और लुक्स से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी भगवान कृष्ण की वेशभूषा पहने नजर आते हैं, तो कभी शिवभक्त बनकर साधना में लीन हो जाते हैं। राजनीति में आते ही उन्हें 'तेजू भैया' कहा जाने लगा, लेकिन पर्सनल लाइफ में विवादों का साया कभी उनसे दूर नहीं हुआ।
अब अनुष्का और निशू सिन्हा के नामों से जुड़कर एक और नया चेहरा सामने आया है-एक 'इश्कबाज' का! तेज प्रताप का जीवन किसी फिल्मी किरदार से कम नहीं, और उनके ये 5 रूप अब जनता के सामने हैं। तो आइए जानें, तेज प्रताप यादव के वो 5 चर्चित रूप, जिन्होंने उन्हें एक अनप्रेडिक्टेबल पॉलिटिकल कैरेक्टर बना दिया है...

1. मुरलीधर तेजू - खुद को बताया कृष्ण का अवतार
तेज प्रताप कई बार मोरपंख, बांसुरी और पीले परिधान में नजर आए। उन्होंने खुद को 'कृष्ण कन्हैया' बताया और कभी वृंदावन की गलियों में, तो कभी रांची की सड़कों पर इस अवतार में घूमते देखे गए। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी उनसे इसी रूप में बात करने के लिए कहते थे। लेकिन हालिया 'तीन महिला कनेक्शन' (ऐश्वर्या, अनुष्का, निशू) के खुलासों के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें 'रासलीला तेज' कहने लगे हैं। बता दें कि 8 मार्च, 2023 को पटना में अपने आवास पर होली उत्सव समारोह के दौरान बांसुरी बजाते हुए। यह कोई पहली बार नहीं था। इससे पहले भी कई बार नहीं था।

2. शिवभक्त तेज - ध्यान मुद्रा में दिखे महाकाल के भक्त
जब राजनीति से तनाव बढ़ा या विवाद गहराए, तेज प्रताप ने भोलेनाथ का सहारा लिया। उन्होंने महाकाल के मंदिर में पूजा करते हुए, विभूति लगाए ध्यान की तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कीं। पोस्ट में लिखा- 'हर-हर महादेव'। ये वो वक्त होता है जब तेज प्रताप कैमरे से दूर रहने की बजाय कैमरे को ही अपनी साधना का माध्यम बनाते हैं। मालदीव पहुंचकर भी शिवभक्ति में लीन ध्यान करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। 2024 को दिए एक इंटरव्यू में तेज खुद कह चुके हैं कि उनके पिता लालू प्रसाद को डर रहता था कि कहीं बेटा 'साधु' न बन जाए, इसलिए उनपर नजर रखी जाती थी।

3. तेजू भैया - राजनीति में एंट्री, स्टाइल से ज्यादा ड्रामा
2015 में जब उन्हें बिहार सरकार में मंत्री बनाया गया, तो लगा जैसे कोई नया नेता उभर रहा हो। तेज प्रताप ने मंत्री पद संभालते ही साइकिल से मंत्रालय जाना, पौधरोपण करना - सब कुछ अलग दिखा। लेकिन जल्द ही वो पार्टी के मंच पर नेताओं से उलझने लगे। 13 मई 2024 में एक वर्कर को मंच से धक्का दे दिया। RJD में उन्हें 'तेजू भैया' कहकर बुलाया जाता है, लेकिन जमीनी पकड़ अब तक कमजोर है। अब वो पार्टी से बाहर हैं - ना पद है, ना पकड़।
4. क्रूर पति - पत्नी ऐश्वर्या राय के आरोप
तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने कोर्ट में तलाक का मामला दायर किया और खुलकर कहा कि तेज प्रताप ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। राबड़ी देवी और मीसा भारती पर भी मारपीट के आरोप लगे। ऐश्वर्या का कहना है कि उन्हें अनुष्का यादव के 12 साल पुराने रिलेशन के बारे में कुछ नहीं बताया गया। वो बोलीं, 'मुझे धोखे में रखकर इस रिश्ते में फंसाया गया।' ऐश्वर्या ने कहा कि तेज प्रताप 'क्रूर' हैं। तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी मई 2018 में हुई थी। शादी के लगभग छह महीने बाद, नवंबर 2018 में, तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी दायर की।

5. इश्कबाज तेज - अनुष्का से लेकर निशू तक चर्चा में
24-26 मई 2025 के बीच, तेज प्रताप का नाम में दो महिलाओं से जुड़ा- अनुष्का राव और निशू सिन्हा। सोशल मीडिया पर अनुष्का को लेकर इश्कबाजी वाले पोस्ट वायरल हुए, जिसे तेज प्रताप ने फर्जी बताया। पर इसके बाद उनकी और अनुष्का की तस्वीरें भी सामने आईं। सोशल मीडिया पर बवंडर मच गया। इतने में, लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी RJD से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। इतना ही नहीं, घर से भी निकाल दिया। तेज के लव ट्रैंगल के किस्से सुर्खिंया बटोरने लगे। मामा साधू यादव ने भी मोहर लगाते हुए- कई लड़कियों के साथ तेज प्रताप के रिलेशन की बात कही।
तो असली तेज प्रताप कौन हैं?
क्या वो साधना में डूबा कोई 'संत' हैं या इश्क में लिप्त कोई 'रासलीला राजकुमार'? क्या वो एक संघर्षरत राजनेता हैं या विवादों में उलझा एक भ्रमित किरदार? सच्चाई शायद कहीं बीच में है। लेकिन, इतना तय है कि तेज प्रताप बिहार की राजनीति के सबसे रंगीन और अनपेक्षित चेहरों में से एक बन चुके हैं - जिनकी हर मूवमेंट एक नई चर्चा छेड़ देती है।












Click it and Unblock the Notifications