लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए पूरे बिहार से आए आजादी पत्र को राष्ट्रपति भवन भेजेंगे तेज प्रताप

पटना। चारा घोटाले में सजायफ्ता लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए उनके बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा चलाए गए आजादी पत्र मुहिम के तहत बिहार से जमा पत्रों को दिल्ली भेजा जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाम को 4 बजे पटना स्थित जीपीओ से तेज प्रताप यादव पूरे बिहार भर से आए आजादी पत्र को राष्ट्रपति भवन के लिए पोस्ट करेंगे। बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले से जुड़े मामले में सजा काट रहे हैं।

tej pratap will send ajadi letter to rashtrpati bhavan

उनकी तबीयत खराब होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के रिम्स से दिल्ली स्थित एम्स में शिफ्ट किया गया था। हालांकि अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत पहले से बेहतर है। उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए परिवार के लोग तो हैं ही। साथ ही चिकित्सकों की टीम भी लगातार काम कर रही है।

वहीं उनकी रिहाई के लिए बड़े बेटे व हसनपुर विधानसभा सीट से विधायक तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के साथ ही राजद के छात्र संगठन की तरफ से भी रिहाई को लेकर मुहिम चलाया था। इसके तहत सभी विश्वविद्यालयों के छात्रों को भी लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए चलाई गई मुहिम से जोड़ा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+