तलाक की अर्जी दी बेटे ने, उड़ गई बापू की नींद, डिप्रेशन के शिकार हुए लालू

नई दिल्ली। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में बिखराब की स्थिति बनी हुई है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने जा रहे हैं। 5 महीने पहले हुई शादी के बाद अब दोनों के रिश्ते बिगड़ गए हैं। तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की है। वहीं बेटे तेजप्रताप के बगावती तेवर और बहू ऐश्वर्या से तलाक की जिद लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य पर असर डालने लगी है। लालू यादव डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं।

 बेटे की जिद से बिगड़ी लालू की तबियत

बेटे की जिद से बिगड़ी लालू की तबियत

लालू यादव डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं। रिम्स में भर्ती बीमार राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई है। वो रात को न सो पा रहे हैं। डॉक्टरों की माने तो लालू डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं, जिसका असर उनके दिल दिमाग पर पड़ रहा है।

 बेटे-बहू में तलाक से तनाव में लालू

बेटे-बहू में तलाक से तनाव में लालू

लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ डीके झा के मुताबिक लालू यादव तनाव में है। इसी वजह से वो पूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें नींद की सलाह दी है और कहा है कि अगर इस तरह की स्थिति कुछ दिन और चलती रही तो लालू के स्वास्थ्य पर बहुत खराब असर पड़ सकता है। डिप्रेशन का असर उनके दिल और दिमाग पर हो सकता है।

लालू के चेहरे पर झलक रही है परेशानी

लालू के चेहरे पर झलक रही है परेशानी

लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर्स की माने तो लालू यादव के चेहरे पर तनाव साफ-साफ दिख रहा है। बेटे तेज प्रताप से मिलने के बाद वो परेशान गै और किसी से कोई बात नहीं कर रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक लालू यादव का शरीर किसी भी तरह के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाने की स्थिति में है। बेटे तेज प्रताप और बहू ऐश्वर्या के विवाद ने उन्हें कमजोर कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+