छेड़छाड़ कर Facebook पर टीचर ने ही वायरल की लड़की की फोटो
फिर एक दिन छात्रा जब Facebook देख रही थी तभी कई ग्रुप में वायरल हो रही उसकी आपत्तिजनक तस्वीर देखने को मिली। जिसे देखकर वो चौंक गई और मामले की जानकारी घरवालों को दी।
पटना। गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला बिहार के नालंदा जिले में सामने आया है जहां कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा के साथ शिक्षक ने धोखे से एक सेल्फी ले ली और उसी सेल्फी के सहारे उसके जिस्म तक पहुंचने की कोशिश में लग गया। पहले तो उसने छात्रा को अपने प्यार के जाल में फंसाना शुरू किया। लेकिन जब छात्रा उसके प्यार के जाल में नहीं फंसी तो सेल्फी को दिखाते हुए उस पर आपत्तिजनक कमेंट करने शुरू कर दिए।

शिक्षक की करतूत से परेशान छात्रा ने उसके कोचिंग संस्थान को छोड़ दिया और दूसरी कोचिंग में पढ़ने लगी। इस दौरान शिक्षक ने छात्रा को कई बार फोन कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की पर छात्रा ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। फिर एक दिन छात्रा जब Facebook देख रही थी तभी कई ग्रुप में वायरल हो रही उसकी आपत्तिजनक तस्वीर देखने को मिली। जिसे देखकर वो चौंक गई और मामले की जानकारी घरवालों को दी। जिसके बाद सभी थाने पहुंचे और शिक्षक पर मामला दर्ज करवाया। जहां पुलिस ने शिक्षक को फोटो के साथ छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के नालंदा जिले का है। जहां बिहारशरीफ के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाली रश्मि (काल्पनिक नाम) पर कोचिंग के शिक्षक विकेश की गलत नजर पड़ गई। जिसके बाद उसने छात्रा से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की। कई बार उसने छात्रा को घर छोड़ देने और नाश्ता कराने का लालच देते हुए अपने साथ ले गया। छात्रा शिक्षक की इस हरकत को गुरु-शिष्य का पवित्र रिश्ता मान रही थी तो शिक्षक भीतर ही भीतर उसके जिस्म का प्यासा का बना हुआ था। जब शिक्षक की हरकत कुछ ज्यादा बढ़ गई तो छात्रा ने कोचिंग जाना छोड़ दिया।
मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना अध्यक्ष ने बताया कि कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाली छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि जनवरी महीने में मैने विकेश के कोचिंग संस्थान में नामांकन कराया था। इसी दौरान उसने मेरे साथ एक सेल्फी ले ली और इस तस्वीर के जरिए मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications