Tarari By Election: जन सुराज के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर ने रुख किया साफ़, बताया क्या है आगे का प्लान

Tarari By Election: बिहार के तरारी में उपचुनाव जन सुराज के उम्मीदवार बदले जाने को लेकर चर्चा तेज़ है। जन सुराज उम्मीदवार पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एस के सिंह की उम्मेदवारी पर चल रही चर्चाओं पर बात करते हुए प्रशांत किशोर ने अपनी बात रखी है।

Recommended Video

    जन सुराज के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर ने रुख किया साफ़, बताया क्या है आगे का प्लान

    प्रशांत किशोर ने कहा कि एसके सिंह सेना में वाइस-चीफ रह चुके हैं, वोटर लिस्ट में उनके नाम को लेकर जिला प्रशासन ने सवाल उठाया है। इलेक्शन कमिशन के रूल बुक के मुताबिक नागरिक बिहार का है, लेकिन प्रदेश किसी भी विधानसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर वह चुनाव नहीं लड़ सकता है।

    Tarari By Election Prashant Kishore stand on Jan Suraj candidate change told what is the future plan

    प्रशांत किशोर ने कहा कि तरारी का एक लड़का जो कि देश की आर्मी में वाइस-चीफ बना, जिसने सियाचिन और कई ऑपरेशन सेना का नेतृत्व किया। तरारी में उसकी खुद की ज़मीन है, निवास-स्थान है। एक नियम बना कर उसे चुनाव के लिए अयोग्य बताया जा रहा है, क्योंकि उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है।

    प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव आयोग के ही एक प्रावधान के मुताबिक फॉर्म 8A भर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा सकते हैं। एसके सिंह का 2020 तक बिहार के वोटर लिस्ट में नाम था। उनकी पत्नी की मौत के बाद नाम नोएडा के मतदाता सूची में शामिल हो गया, क्योंकि एसके सिंह वहां रहते थे। 2024 में उन्हें वहां मतदान करना था।

    जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के लोग इसी को आधार बनाकर उन्हें चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की परेशानियां आती रहेंगी। कोई इंसान कुव्यवस्था के खिलाफ खड़ा होगा तो, हज़ारों करोड़ लूटने वाले बालू-माफिया अड़चन डालेंगे ही।

    अपने पक्ष जन सुराज भी निर्भीक होकर रखेगा और तरारी से एसके सिंह वहां के भूमि और बालू माफ़ियों को उखाड़ कर ज़रूर फेकेंगे। अगर उन्हें चुनाव भी लड़ने नहीं दिया गया तो तरारी का कोई और होनहार व्यक्ति जन सुराज से चुनाव जरूर लड़ेगा। हमलोग अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं, एक दो दिनों में रुख साफ हो जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+