क्रिश्चियन लड़की से शादी करने पर तेजस्वी के समर्थन में आए सुशील मोदी, कहा- उन्होंने बड़ा काम किया है
पटना। एक तरफ जहां लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के अन्तर्राजातीय विवाह को लेकर उनके मामा साधु यादव विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने समर्थन किया है। पटना एयरपोर्ट पर सुशील मोदी ने मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी को अंतरजातीय विवाह करने के लिए बधाई दी और कहा कि उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है।

Recommended Video
सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी ने हिम्मत करके ऐसा किया है और तेजस्वी ने जो मानक बनाया उसे राजद के दूसरे लोग भी फॉलो करें। इसमें गलत क्या है। मैंने भी अंतरजातीय विवाह किया था। सुशील मोदी ने यहां तक कहा कि सरकार अन्तरजातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देती है और अगर तेजस्वी यादव आवेदन करेंगे तो उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान जब मीडिया ने तेजस्वी यादव के बहुभोज में जाने का सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अगर मुझे उस भोज में आमंत्रण मिलता है तो मैं भी बहुभोज में जरूर जाऊंगा।
बता दें कि तेजस्वी यादव की शादी के बाद उनके मामा साधु यादव खफा हो गए हैं। शुक्रवार को लालू यादव के बेटे तेजप्रताप ने जब शादी की तो राबड़ी देवी के भार्ठ साधु यादव ने कहा था कि रेशल से शादी करके तेजस्वी क्रिश्यिन हो गए हैं। अब उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखना छोड़ देना चाहिए। साधु यादव ने ये तक कह दिया था कि ऐसा करके तेजस्वी ने यदुवंशी समाज के माथे पर कलंक ला दिया है जिसे समाज स्वीकार नहीं करेगा।
इसके अलावा कहा था कि तेजस्वी ने अपनी सभी बहनों की शादी यादव समाज में कराई मगर खुद क्रिश्चियन लड़की से शादी कर ली जिसकी इजाजत हमारा समाज नहीं देता है। साधु यादव ने ये तक कहा था कि तेजस्वी जातिगत जनगणना की बात करते हैं लेकिन उन्होंने समाज से बाहर की लड़की से शादी की अब जातिगत जनगणना की क्या जरूरत हैं। अगर वो जाति को मानते तो जातिगत जनगणना की बात क्यों उठा रहे हैं।
वहीं तेजप्रताप के बड़े भइया तेजप्रताप ने तो अपने मामा को खुली चुनौती दे डाली है। बिना नाम लिए तेजप्रताप ने लिखा बिहार आ रहा हूं, गर्दा उड़ा दूंगा। कहा कि बुजुर्ग लोग अपनी औकात में रहें। पाजामा के बाहर आने की जरूरत नहीं है। दूसरे ट्वीट में लालू के बड़े लाल तेजप्रताप ने मामा साधु को हत्यारा बताते हुए लिखा, हमारी मां-बहनों की इज्जत को सरेआम बेइज्जत करने वाले उस 'कंस' को मेरा खुला निमंत्रण है। अगर अपनी मां का दूध पिया है तो मैदान में आकर दो-दो हाथ कर लो। औकात है तो सामने में सीधा खड़ा होकर ही दिखा दें!
इसके अलावा शनिवार को तेजप्रताप की बहन और लालू यादव की बेटी रोहिणी ने ट्वीट पर मामा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कंस आज भी समाज में मौजूद हैं, इन्होंने साबित कर दिया। रिश्ता निभाना है तो कृष्ण बनो, दुष्ट कंस के जैसा अन्यायी ना बनो।












Click it and Unblock the Notifications