तीन दिन में दूंगा लालू परिवार से खनन माफियाओं के रिश्तों के सबूत: सुशील मोदी

तीन दिन के भीतर साबित कर दूंगा लालू परिवार से खनन माफियाओं के रिश्ते: सुशील मोदी

पटना। बीते दो-तीन महीने से हर रोज लालू यादव के परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने तीन दिन के भीतर इसके सबूत देने की बात कही है। मंगलवार को मोदी ने कहा है कि रेत खनन माफियाओं के लालू परिवार से रिश्ते और राजद को इनसे फंडिग के सबूत वो तीन दिन के भीतर सबसे सामने ले आएंगे।

Recommended Video

      Lalu Yadav Invites Sharad Yadav in fight against BJP | वनइंडिया हिंदी
      Sushil Modi says Will expose sand mafia main source of RJD funding

      मोदी ने कहा कि बालू का खनन करने वाले माफिया राजनीतिक दलों को फंडिंग करते हैं। राजद को इनसे काफी फंडिंग होती है और इसके सबूत भी उनके पास हैं। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के परिवार से खनन माफियाओं के संबंधों पर वो बड़ा खुलासा करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार लालू प्रसाद यादव के परिवार की संपत्तियों की जांच कर रही है।

      तेजस्वी और तेजप्रताप पर मिट्टी घोटाले को लेकर सुशील मोदी ने कहा कि ये बहुत बड़ी मामला नहीं है, इसमें जांच हो रही है और वो देखेंगे कि इसमें क्या कार्रवाई की गई है।

      सुशील मोदी के आरोपों को राजद ने एक बार फिर अनर्गल कहा है। राजद की ओर से प्रगति मेहता ने कहा कि मोदी की तो आरोप लगाने की आदत बन गई है, ये सभी आरोप आधारहीन हैं। उन्होंने कहा कि बीते कई महीने से सुशील मोदी यही कर रहे हैं, हम उनके आरोपों पर ध्यान नहीं देते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+