'सुशील मोदी एक बेचैन इंसान..वो नीतीश को नरेंद्र मोदी से अधिक योग्य मानते थे', RJD नेता का बयान

नई दिल्ली, 29 अगस्त। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही राज्य की प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से कैबिनेट मंत्री आरजेडी नेता सुरेंद्र यादव को बिहार की महागठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद से हटाने की मांग है। वहीं एक अन्य राजद नेता ने सुशील मोदी को लेकर गंभीर बातें कहीं हैं।

Sushil Modi and Shivanand Tiwari

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी पर राजद नेता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है वो बिहार के सीएम नीतीश कुमार को पीएम की कुर्सी के नीतीश कुमार को अधिक योग्य मानते थे। इसलिए बीजेपी ने उन्हें राज्य के प्रमुख पद से हटा दिया था। सुशील मोदी एक बेचैन इंसान हैं। वो नीतीश कुमार को नरेंद्र मोदी से ज्यादा काबिल और दूरदर्शी नेता मानते थे। इसलिए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राज्य के प्रमुख पद से हटा दिया था। शिवानंद तिवारी ने आगे कहा कि सुशील मोदी फिर से बेहतर पद पाने की उम्मीद में दिल्ली गए थे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

इससे पहले रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव पर आपराधिक मामलों में कथित संलिप्तता का आरोप लगाते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की रविवार को मांग की थी। वे हाल ही में इसी मामले को लेकर राज्य के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे की भी मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा '15 जून, 2018 को पॉक्सो अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत दर्ज एक मामले में कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र यादव आरोपी हैं। हाल में एक सामूहिक बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर करने को लेकर उनके खिलाफ पॉक्सो अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। उन्हें सीएम नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए'।

जिसके बाद आरजेडी नेता ने भाजपा नेता सुशील मोदी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। वहीं राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार ने सुशील मोदी को रोजगार दिया है। उन्हें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने दरकिनार कर दिया है। ऐसे में वो इस के बेबुनियाद आरोप लगाकर खुद को व्यस्त रखने काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+