सुशील मोदी ने पूछा सवाल, कहा- लालू और राबड़ी देवी क्यों नहीं लगवा रहे हैं वैक्सीन
पटना। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने स्पूतनिक कोरोना टीका लगवा लिया। वहीं इस मामले पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि बहुत देर कर दी टीका लेने में। वहीं राजद परिवार पर हमला करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि पता नहीं अब तक लालू यादव और राबड़ी देवी ने टीका लिया है या नहीं। अगर टीका लेते हैं तो उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जरूर डालें। इससे एक अच्छा मैसेज लोगों के बीच जाता है।

इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि टीकाकरण पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह किसी पार्टी विशेष का टिका नहीं है। इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि अगर लालू यादव टीका लेते तो उनका लाखों समर्थक हैं उनको भी एक मैसेज जाता। इसके साथ ही सुशील मोदी ने पूछा आखिर क्यों लालू और राबड़ी टीका नहीं ले रहे. सुशील मोदी ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि पंडारक के आगे एक पार्क है जहां दोनों ने टीका लगवा लिया है, लेकिन छुपा क्यों रहे'।
इसके अलावा तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें तेजस्वी यादव ने कहा था कि एनडीए की सरकार दो से तीन महीने में गिर जाएगी। सुशील मोदी ने कहा कि सरकार प्रचंड बहुमत से बनी है। इसे कोई नहीं गिरा सकता है। सरकार पूरे पांच साल तक चलेगी। तेजस्वी क्या कहते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं जब सुशील मोदी से ये सवाल पूछा गया कि क्या आप लोगों के सम्पर्क में भी राज़द विधायक हैं, तो उन्होंने कहा कि हमें कोई जरूरत ही नहीं है राजद के विधायकों की। हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications