Bihar Politics: तेजस्वी 90 फीसद काम करने में फेल, लालू उसे बनाना चाहते हैं सीएम- सुशील कुमार मोदी
Sushil Modi News In Hindi: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पक्ष-विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। इसी क्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना में राजद सुप्रीमो पर ज़ोरदार निशाना साधा।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री रहे, इसके साथ ही उनके पास 5 विभागों की ज़िम्मेदारी भी दी थी। इन सबके बावजूद तेजस्वी यादव 90 फीसद कामों में फेल रहे।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिर भी तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने के लिए जोड़ तोड़ की सियासत करते रहे। तेजस्वी यादव का सत्ता से हटने के बाद किया आकलन सही है कि वह सिर्फ 10 फ़ीसद ही कर पाए।
अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए गठबंधन-धर्म पर ठीकरा फोड़ने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि तेजस्वी यादव की क्षमता ही इतनी सी है। राजद के तीन मंत्रियों को पिछली सरकार में हटाना पड़ा था। सुधाकर सिंह किसके इशारे पर सीएम के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी कर रहे थे।
तेजस्वी यादव बताएं कि वह इस तरह की बयानबाज़ी से मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ गठबंधन-धर्म की अवहेलना क्यों कर रहे थे? राजद कोटे के चंद्रशेखर शिक्षा मंत्री बने और विभागीय सचिव से लड़ते रहे। 4 महीने दफ्तर का मुंह तक नहीं देखा।
रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी कर ज़हर घोलते रहे, क्या यही गठबंधन-धर्म तेजस्वी यादव को काम करने से रोक रहा था? तेजस्वी यादव बताएं कि 1.22 लाख शिक्षकों को नौकरी देने में उनके दल (राजद) और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की क्या भुमिका थी?
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सीएम के नीतिगत फ़ैसले से राज्य सरकार की नियुक्तियां होती हैं। तेजस्वी यादव इन कामों का पूरा श्रेय खुद ही लूटना चाह रहे थे। तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य सहित 5 विभागों के मंत्री रहने पर अपने विभागों में कितनी वैकेंसी भरी? कितने लोगों को 17 महीनों के दौरान नौकरी दी गई, विभाग के ऐतबार से विवरण जारी करें।
गठबंधन धर्म की सीमा की वजह से तेजस्वी यादव बेहतर काम नहीं कर पाए, तो वह बताएं कि 15 साल के शासन में उनके माता-पिता भी विकास का कोई काम क्यों नहीं कर पाए? जनता के लिए 10 फीसद काम और परिवार की सम्पत्ति बढाने के लिए 90 फीसद काम करने वाल राजनीतिक दल राजद है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications