Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार के बाहुबली सूरजभान सिंह की संपत्ति कितनी, पत्नी भी हैं करोड़पति, पढ़ें रंगदारी से राजनीति तक का सफर

Surajbhan Singh Net Worth: बिहार की राजनीति में बाहुबल और धनबल का अपना अलग ही असर रहा है और इसी कड़ी में नाम आता है मोकामा के बाहुबली नेता सूरजभान सिंह का। कभी मोकामा की गलियों में 'रॉबिनहुड' के नाम से मशहूर रहे सूरजभान सिंह आज न केवल राजनीति बल्कि संपत्ति के मामले में भी बड़े नामों में गिने जाते हैं।

सूरजभान सिंह एक बार फिर से चर्चाओं में हैं क्योंकि सूरजभान की पत्नी मोकामा से और उनके भाई चंदन सिंह लखीसराय से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हैं। जल्द ही सूरजभान सिंह, उनकी पत्नी और भाई राजद में शामिल होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूरजभान सिंह और उनके परिवार के पास कितनी संपत्ति है।

Surajbhan Singh Net Worth

▶️ Surajbhan Singh Assets: सूरजभान सिंह की संपत्ति

🔹 सूरजभान सिंह बिहार की राजनीति में एक ऐसा नाम हैं, जो बाहुबल से लेकर सियासी रणनीति तक दोनों के लिए जाने जाते हैं। सूरजभान सिंह की राजनीतिक यात्रा उस दौर में शुरू हुई जब दिवंगत केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी की नींव रखी थी। जब-जब लोजपा किसी मुश्किल दौर से गुजरी, सूरजभान सिंह ने पार्टी के 'संकटमोचक' की भूमिका निभाई। उन पर अतीत में आपराधिक मामलों के आरोप लगे, लेकिन अब वे खुद को सामाजिक सेवा और राजनीति में सक्रिय बताते हैं।

🔹 राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, उनकी संपत्ति करोड़ों में आंकी जाती है। हालांकि उनकी कुल संपत्ति का डेटा पब्लिक डोमेन पर मौजूद नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरजभान सिंह के पास कई एकड़ कृषि भूमि, आलीशान मकान, और पटना से लेकर दिल्ली तक चल-अचल संपत्तियां हैं।

🔹 उनकी पत्नी वीणा देवी भी राजनीति में सक्रिय हैं और लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। वीणा देवी के नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति दर्ज है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मुंगेर से वीणा देवी सांसद बनी थीं। उस वक्त चुनावी हलफनामे में वीणा देवी ने अपनी संपत्ति तीन करोड़ 11 लाख रुपये बताई थी। उनके पास 27 लाख रुपये के सोने के गहने हैं। उनके पास कृषि भूमि एक करोड़ रुपये की है। उनके घर की कीमक भी एक करोड़ रुपये के आसपास है।

🔹 हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सूरजभान परिवार के पास 25 से 30 करोड़ रुपये तक की संपत्ति है। इसमें जमीन-जायदाद के अलावा निवेश, गाड़ियां, आभूषण और बैंक बैलेंस जैसी परिसंपत्तियां शामिल हैं।

बिहार की राजनीति में सूरजभान सिंह का नाम सिर्फ बाहुबल से नहीं बल्कि रणनीतिक राजनीति से भी जुड़ा रहा है। उनका परिवार आज भी अपने इलाके में प्रभावशाली माना जाता है। मोकामा, बेगूसराय और खगड़िया इलाकों में उनका राजनीतिक नेटवर्क काफी मजबूत है।

Surajbhan Singh Net Worth

▶️ सूरजभान सिंह की कहानी: रंगदारी से राजनीति तक

5 मार्च 1965 को पटना जिले के गंगा किनारे बसे मोकामा में जन्मे सूरजभान सिंह की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। एक आम किसान परिवार में जन्मे सूरजभान ने गरीबी में बचपन बिताया। पिता एक व्यापारी की दुकान पर नौकरी करते थे और बड़े भाई सीआरपीएफ में कार्यरत थे। परिवार की इच्छा थी कि सूरजभान भी फौज में जाए, लेकिन किस्मत ने उसे अपराध और राजनीति की दुनिया में पहुँचा दिया।

▶️ अपराध से शुरुआत, फिर पूरे बिहार में दबदबा

सूरजभान सिंह ने 80 के दशक में अपराध की दुनिया में कदम रखा। शुरू में छोटे अपराधों से शुरुआत हुई, लेकिन 90 के दशक तक उनका नाम रंगदारी, अपहरण और हत्या के मामलों में गूंजने लगा। कहा जाता है कि मोकामा की गलियाँ उनके नाम से काँपती थीं। उन पर करीब 30 से ज्यादा संगीन केस दर्ज हुए। इसी दौर में उनका संपर्क कांग्रेस नेता श्याम सुंदर सिंह धीरज और बाहुबली दिलीप सिंह से हुआ, जिसने उनके आपराधिक नेटवर्क को और ताकत दी।

Surajbhan Singh Net Worth

▶️ परिवार की त्रासदी और बदनामी, पिता ने की आत्महत्या

सूरजभान के बढ़ते अपराधों ने उनके परिवार को तबाह कर दिया। जब उन्होंने उसी व्यापारी से रंगदारी मांग ली जिसके यहां पिता नौकरी करते थे, तो पिता ने शर्म और दुख में गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली, जबकि कुछ समय बाद उनके भाई ने भी आत्महत्या कर ली। ये घटनाएं सूरजभान के जीवन की सबसे काली यादें बन गईं।

▶️ बचे कई हमलों से, बना 'मोकामा का बाहुबली'

सूरजभान पर कभी उत्तर बिहार के डॉन अशोक सम्राट ने हमला करवाया था, जिसमें वह गोली लगने के बावजूद बच गए। इसके बाद उन्होंने मोकामा और बेगूसराय तक अपना वर्चस्व फैला लिया। इसी दौरान उनके रिश्तेदार की हत्या से दुश्मनी और गहरी हो गई और सूरजभान का नाम बड़े अपराधियों की सूची में शामिल हो गया।

Surajbhan Singh Net Worth

▶️ सूरजभान की राजनीति में एंट्री और जेल से जीत

साल 2000 में सूरजभान ने पहली बार मोकामा विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ा और तत्कालीन मंत्री दिलीप सिंह को हराकर विधायक बने। उस समय उन पर उत्तर प्रदेश और बिहार में 26 केस दर्ज थे। 2004 में उन्होंने रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी का दामन थामा और बलिया से सांसद चुने गए। उन्हें लोजपा का संकटमोचक कहा जाने लगा।

▶️ हत्या के मामलों से लेकर आजीवन कारावास तक

उनका नाम कई हत्याओं में सामने आया, जिनमें रामी सिंह हत्याकांड, पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड और उमेश यादव हत्याकांड प्रमुख हैं। 2009 में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई, हालांकि बाद में हाईकोर्ट ने बरी कर दिया।

Surajbhan Singh Net Worth

▶️ अब राजनीति की विरासत संभाल रही है पत्नी

फिलहाल सूरजभान चुनाव नहीं लड़ सकते, लेकिन उनकी पत्नी वीणा देवी मुंगेर से सांसद रह चुकी हैं और अब 2025 में राजद के टिकट पर मोकामा से उतरने की चर्चा है। दिलचस्प बात यह है कि यह मुकाबला फिर से अनंत सिंह जैसे बाहुबली से होगा।

मोकामा की राजनीति में तीन दशक से बाहुबल का दबदबा है। कभी दिलीप सिंह, फिर सूरजभान, और अब अनंत सिंह-यह इलाका हमेशा से बाहुबली नेताओं की शक्ति का केंद्र रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+