सुपौलः पति-पत्नी की निर्मम हत्या, बेटी बोली-चाचा ने मम्मी-पापा को सोते हुए जिंदा जला दिया
सुपौल। बिहार के सुपौल जिलले के सदर थाना क्षेत्र के चकला निर्मली इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी को जिंदा जला दिया गया। वहीं मृतक रामचंद्र मुखिया के बच्चों ने अपने चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। बच्चों का कहना है कि उसके चाचा ने ही जमीन के चक्कर में उसके माता-पिता को घर में सोये अवस्था में जिंदा जला दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

बच्चों ने बताया है कि उसके चाचा राम लखन मुखिया जमीन को लेकर कई बार झगड़ा कर चुका है और इस दौरान वह जिंदा जलाकर मारने की धमकी देता रहता था। इसी दौरान मंगलवार की देर रात को उसके चाचा-चाची ने मिलकर निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दोनों शव 90 फीसदी से अधिक जल चुके हैं इसके चलते पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपित पति राम लखन मुखिया और पत्नी को गिरफ्तार कर थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राम चंद्र मुखिया ड्राइवर का काम करता था, जो हाल ही में लकवा का शिकार हो गया था। उसके छोटे-छोटे बच्चे भी उसके साथ नहीं रहते थे। कुछ साल पहले उसने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर चकला निर्मली में जमीन खरीदा था, जिसको लेकर उसके छोटे भाई की ओर से जमीन लिखने का दवाब बनाया जाता था। लेकिन मृतक दो बेटियों के कारण ऐसा करने से मना करता था।
मृतक राम चंद्र मुखिया की बेटी रानी ने बताया कि उसके चाचा ने ही उसके माता-पिता को घर में बंद कर जिंदा जला दिया। उसने बताया कि चाचा के डर से ही वह बगल के पड़ोसी के यहां रहा करती थी। वहीं मेरी छोटी बहन भी अपनी मौसी के यहां रहती है। चाचा ने मां-पापा को अकेला पाकर इस घटना को अंजाम दिया है।
-
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications