ससुराल जाकर पति ने गर्भवती पत्नी को खिलाया रसगुल्ला, मौत होने पर पुलिस के सामने कबूली यह बात

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। आरोपित पति ने पत्नी को जहर खिलाकर मार डाला। शनिवार को वारदात की शिकयात मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पति मो. सैयद और उसके पिता अताबुल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि 8 महीने पहले अनीशा खातून की शादी मटकुरिया गांव निवासी अताबुल के बेटे सैयद से हुई थी। अनीशा सात माह की गर्भवती थी।

supaul husband did murder of pregnant wife

मृतक अनीशा की मां बीबी सबीला ने थाने में दिये शिकायत में पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम को करीब 5 बजे उनका दामाद सैयद उनके घर पर आया और बेटी से बोला कि चलो बाजार सामान खरीद देते हैं। इस पर सास ने दामाद से कहा कि आप चले जाइए बेटी गर्भवती है। इसके बाद दामाद चला गया। मृतका की मां के मुताबिक दामाद रात को 11 बजे लौटकर आया और उनकी बेटी से बोला कि तुम्हारे लिए रसगुल्ला और लिट्टी ले आए हैं। पर जब अनीशा ने खाने से इनकार कर दिया तो उसने जबरदस्ती उसको रसगुल्ला खिला दी। रसगुल्ला खाने के बाद अनीशा सोने चली गई।

शनिवार की सुबह जब आवाज देने पर अनीशा नहीं उठी तो उसके कमरे में जाकर देखा तो उसके मुंह से झाग निकला हुआ था और वह मर गई थी। फिर जब सास ने आरोपित दामाद सैयद से पूछताछ करने लगी और आस-पास के लोगों को बुला लिया। इसके बाद सैयद ने कबूल किया कि उसने अनीशा को जहर खिलाया है।

हालांकि मृतका की मां ने जहर देने का कारण नहीं बताया। मृतका के परिजन इस हत्या को दहेज का कारण मान रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस पूरे मामले को प्रेम-प्रसंग का मामला बता रहे हैं। थाने पर मौजूद पति सैयद ने पत्नी अनीशा को जहर देने की बात कबूल की।

वहीं इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित पति मो. सैयद और उसके पिता अताबुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से जहर मिला मिठाई का डब्बा भी बरामद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+