बिहार: शौचालय की टंकी साफ करते वक्त दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत

पटना। सुपौल में नवनिर्मित शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर की हालत गम्भीर बताई जा रही है। घटना त्रिवेणीगंज के सिमरिया गांव की है जहां गांव के ही रहने वाले उमेश मंडल के घर शौचालय की टंकी बनाई गई थी। शौचालय के गड्ढे में घुसकर एक मजदूर अंदर से सेटरिंग खोलने के लिए घुसा लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला। पहले की मदद के लिए दूसरा फिर तीसरा और इसी तरह पांच लोग हौद के अंदर एक दूसरे के मदद के लिए गए। लेकिन जब काफी देर तक कोई नहीं निकला तो जेसीबी बुलाई गई और फिर टंकी को तोड़ा गया और सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया जिसमे तीन की मौत हो चुकी थी और दो लोगों की हालत गंभीर थे।

supaul 4 labour died during cleaning toilet water tank

स्थानीय लोग इन मजदूरों को त्रिवेणीगंज प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए जहां एक और मजदूर ने दम तोड़ दिया जबकि एक अब भी एक जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल हो गया है। इस घटना ने एक साथ चार परिवार के मुखिया को छीन लिया। फिलहाल कोई भी प्रशासनिक अधिकारी 4 मौत की पुष्टी नहीं कर रहा है। घायल शंभु मंडल का सदर अस्पताल मे इलाज जारी है, उसकी भी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में उमेश मंडल, संतोष कुमार, उपेंद्र मंडल और राजेश मंडल शमिल हैं। इधर घटना की सूचना पर त्रिवेणीगंज एसडीओ विनय कुमार ने अस्पताल पहुंच कर घटना का जायजा भी किया।

supaul 4 labour died during cleaning toilet water tank

इलाज करने वाले डॉ जेपी शाह ने बताया कि सभी मजदूरों का दम घुटने से मौत हुई है जबकि एक का इलाज किया जा रहा है। वहीं त्रिवेणीगंज एसडीओ, विनय कुमार ने चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि एक मजदूर का इलाज किया जा रहा है, जाँच के बाद सभी मजदूरों को सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। गौरतलब है, कि बिहार में शौचालय निर्माण में अभी तक कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। ऐसे में सरकारी स्तर से भी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे कोई शौचालय निर्माण कार्य में इस तरह की घटना का शिकार ना हो।

ये भी पढ़ें -एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त पर राजा भैया बोले, प्रतापगढ़ में आंवला और अफवाह बहुत फेमस है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+