Sudan War News Update: सूडान से सही सलामत घर पहुंचे मज़दूर, सुनाया बमबारी का आंखों देखा हाल

Sudan News: सूडान में मिलिट्री और पैरामिलिट्री के बीच वर्चस्व की लड़ाई की वजह से आम आदमी को काफी परेशानी हो रही है। वहां से सही सलामत वापस लौटे लोगों ने सुनाया आखों देखा हाल।

Sudan Fighting News Update In Hindi, People Described War Situations

Sudan News:आर्मी चाहती है कि 2023 में चुनाव के बाद नई सरकार का गठन हो। वहीं,RSF चाहती है कि 8 साल तक और देश पर शासन करे। वर्चस्व की लड़ाई के बीच सुडान में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। ऑपरेशन कावेरी के ज़रिए वहां फंसे भारतीयो को अपने देश लाया जा रहा है।

बिहार के भी कुछ लोग वहां फंसे थे, जो कि सही सलामत वतन वापस आ चुके हैं। उन्होंने वहां का आंखों देखा हाल बताया, जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि मिनट मिनट में बम और गोलियों की आवाज़ सुनाई देती थी।

Recommended Video

      Sudan Crisis: Operation Kaveri के तहत भारत पहुंचे Indians, लगाए PM Modi के नारे | वनइंडिया हिंदी

      मज़दूरों ने कहा कि वह जिंदा वतन वापस लौटने की उम्मीद छोड़ चुके थे। हिंदू हनुमान चालीसा और मुसलमान कलमा पढ़ते हुए वक्त गुज़ार रहे थे। सभी लोगों बस यही चाह रहे थे कि किसी तरह घर पहुंच जाएं। 1 मज़दूर ने कहा कि वह क़र्ज लेकर डेढ़ महीने पहले सुडान गया था। कपड़े के दुकान में काम पकड़ा।

      15 दिन काम करते हुए हुआ था कि जंग छिड़ गई, मालिक ने एक रुपये भी नहीं दिए। घर से बाहर निकलने की मनाही थी। हवाई हमले हो के बीच हम लोगों को वतन वापस लौटने की उम्मीद जगी। गोलीबारी के बीच लग रहा था कि परिवार से एक बार बात कर लें।

      वहां के हालात देख कर दिल बैठा जा रहा था, ज़िंदा लौटने की उम्मीद हार चुके थे, लेकिन अल्लाह का करम है कि दहशतनुमा माहौल से वापस वतन पहुंच गए। भारत सरकार और एंबेसी का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने पहले करते हुए देश के लोगों को हिफाज़त से वतन वापसी कराई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+