बिहार: स्टेशन मास्टर ने नशे की हालत में नहीं दिया सिग्नल, घंटों खड़ी रही ट्रेनें
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सिग्नल के इंतजार में घंटों खड़ी रही और स्टेशन मास्टर शराब के नशे में बेसुध अपने केबिन में पड़ा रहा। इतना ही नहीं स्टेशन मास्टर ने शराब के नशे में स्टेशन पर हंगामा भी किया। रेल परिचालन बाधित होने की खबर मिली तो उसके बाद सोनपुर के डीआरएम और कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मामले की जांच हुई तो स्टेशन मास्टर की करतूत सामने आई।

मीडिया संस्थानों में छपी खबर के अनुसार, मामला समस्तीपुर रूट का है। रेलखंड के सीहो स्टेशन के स्टेशन मास्टर राकेश कुमार ने गुरुवार की रात पहले जमकर शराब पी और फिर नशे में धुत होकर हंगामा किया। शराब का नशा चढ़ा तो वह अपने केबिन में ही होश खो बैठा। इस दौरान ग्रीन सिग्नल नहीं मिलने के कारण कई गाड़ियां जहां-तहां खड़ी रहीं। इस दौरान समस्तीपुर रूट पर कई जगहों पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। ढोली स्टेशन पर बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस देर रात तक रुकी रही और सिलौत में मुंबई से दरभंगा जाने वाली पवन एक्सप्रेस खड़ी रही।
रेल परिचालन बाधित होने की खबर मिली तो उसके बाद सोनपुर के डीआरएम और कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मामले की जांच हुई तो स्टेशन मास्टर की करतूत सामने आई। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नशे में धुत स्टेशन मास्टर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रेल परिचालन सुचारू हो सका।












Click it and Unblock the Notifications