बिहारः तेजस्वी यादव के आरोपों पर मंत्री संजय झा ने किया पलटवार, कही ये बात

पटना। कोरोना जांच को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गंभीर आरोपों पर बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पूरे कोरोना काल में तेजस्वी यादव बिहार से बाहर थे। विपत्ति के वक्त राज्य की जनता को छोड़कर दूसरी जगह चले जाने वाले विपक्ष के नेता आज सवाल उठा रहे हैं। देश में वह इकलौता विपक्ष के नेता थे, जो कोरोना के वक्त राज्य को छोड़कर बाहर चले गए थे।

Recommended Video

    Bihar Covid Data Fudge: Tejaswi Yadav बोले- आंकड़ों में फेरबदल कर रही Nitish Govt | वनइंडिया हिंदी
    state minister sanjay jha statement on tejashwi yadav tweet

    सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए बिहार में जिस व्यापक स्तर पर काम हुआ, उतना देश में कहीं और नहीं हुआ है। 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि कोरोना काल में खर्च की जा चुकी है। इसी का परिणाम है कि बिहार में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर करीब नगण्य है।

    उन्होंने कहा कि सूचना भवन में मीडिया सेंटर बनेगा। सभी विभागों की प्रेस रिलीज यहां से पत्रकारों को उपलब्ध हो कराई जाएगी। मंत्री शनिवार को विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों और योजनाओं के साथ-साथ प्राथमिकताओं की सही-सही जानकारी जनता तक पहुंचे यह सनिश्चित किया जाएगा।

    आपको बता दें कि कोरोना जांच फर्जीवाड़े पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आनन-फानन में जमुई के सिविल सर्जन सहित चार कर्मियों के सस्पेंड और 6 कर्मियों को बर्खास्ती को महज दिखावा बताया। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि अरबों का कोरोना घोटाला सामने आने के बाद नीतीश जी दिखावटी तौर पर जैसा कि पूर्व के 61 घोटालों में करते आए हैं। छोटे स्तर के कर्मचारियों को बर्खास्त करने का नाटक रच, धन उगाही कर जदयू को चुनावी चंदा देने वाले उच्च अधिकारियों को बचायेंगे। यह नीतीश कुमार की स्थापित नीति, नीयत और नियम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+