Gaya Lok Sabha Seat: ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’, सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर लेते हुए मतदान के लिए किया प्रेरित

Gaya Lok Sabha Seat News: बिहार में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में गया लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होने हैं। जिला प्रशासन द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र मतदाताओं को जागरुक करने के लिए विभिन्न प्रकार के काम किया जा रहे हैं।

इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, गया डॉ. त्यागराजन एसएम के दिशा निर्देश में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधि का लगातार संचालन किया जा रहा है। चुनाव के मद्देनज़र आज सोमवार दिनांक 01 अप्रैल 2024 को मतदाताओं को प्रेरित किया गया।

इसी दौरान गया जिले में 'चुनाव का पर्व, देश का गर्व' के तहत समाहरणालय परिसर में ज़िला स्कूल गया के बीएड अध्यनरत विद्यार्थियों के द्वारा आब्जर्वर, जिला पदाधिकारी, एसएसपी गया और अन्य वरीय पदाधिकारियों के पास तख्ती प्रदर्शन कर नए वोटर सहित सभी मतदाताओं को जागरूक किया गया।

gaya
वहीं आब्जर्वर ने भी सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर लेते हुए वोट करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसके साथ ही ज़िला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एस एम ने पूरे गया ज़िलावासियों से वोट करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए गया ज़िला पदाधिकारी डॉ.त्यागराजन एस एंम ने कहा कि पिछली बार के मुकाबले इस बार मतदाताओं की तादाद बढ़ाने के लिए विभिन्न तरीक़ों से लोगों को जागरुक किया जा रहा है, ताकि वह लोग आएं और लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

इस बार प्रथम वोटर और दूसरे प्रदेशों से घर आकर वोट देने वाले मतदाताओं को जिला प्रशासन सम्मानित भी करेगा, ताकि आने वाले समय में लोग ज्यादा से ज्यादा तादादा में आकर मतदान करें। इस बार विभिन्न प्रकार के मॉडल बूथ भी बनाये जा रहे हैं, जो कि मतदादाताओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। उम्मीद है कि लोग ज्यादा से ज्यादा वोट करने आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+