ईद पर 'हम पाकिस्तानी मुजाहिद हैं फाड़ के रख देंगे' गाने पर नाचे लोग, हरकत में आई सरकार
पटना।

जुलूस में डीजे पर बज रहे थे देश विरोधी गाने
रोहतास जिले के नासरीगंज के बाजार में ईद के मौके पर जुलुस का आयोजन किया गया था। जुलूस में डीजे पर तरह तरह के गाने भी बजाए जा रहे थे। इसी बीच यहां एक गाना ऐसा बजने लगा जिसके बोल देश विरोधी थे। नाचने वाले लोग इसका मतलब नहीं समझ पाए और नाचते ही रहे। गाना के बोल थे 'पाकिस्तानी मुजाहिद है , फाड़ के रख देंगे'। बाद में ये वीडियो वायरल होने लगा।

आतंकवाद का समर्थक कर रहे थे गाने के बोल
इस वीडियो के साथ कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल होने लगे जिनमें कहा गया कि एक तरफ शहीद देश के लिए जान देते हैं दूसरी तरफ देश के अंदर ही आतंकवाद का समर्थन करने वाले गाने बजाए जा रहे हैं। मामला जब पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस ने कहा कि इस जुलूस की परमीशन ही नहीं थी। स्थानीय पुलिस और थाना प्रभारी ने इस जुलूस को क्यों निकलने दिया। जब गाना बज रहा था तो थाना प्रभारी क्या कर रहे थे।

2 नामजद समेत 20 लोगों पर मामला दर्ज
अगर बहुसंख्यक लोगों को जब सरस्वती पूजा सहित अन्य तमाम शोभायात्रा निकालने के लिए परमीशन लेनी पड़ती है । तो फिर ये जुलूस बिना परमिशन के कैसे संचालित हुआ। मामला संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू हुई है। 2 नामजद सहित 20 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है। ये घटना कैसे हुई और गाना डीजे के पास वाले तक कैसे आया पुलिस इन चीजों के बारे में अभी कुछ भी खुलकर नहीं बता पा रही है।












Click it and Unblock the Notifications